
Mumbai Mayor Election 2026 LIVE: मुंबई में मेयर का पोस्ट महिला कोटे में गया... लॉटरी के नतीजों पर उद्धव गुट ने उठाया सवाल, जमकर हो रहा बवाल
AajTak
Mumbai Mayor Election LIVE Updates: महाराष्ट्र की 29 नगर महापालिकाओं में मेयर पद का आरक्षण गुरुवार सुबह 11 बजे लॉटरी सिस्टम से तय होगा. इसके बाद निगम सदनों में पार्षदों के मतदान के जरिए नए मेयर चुने जाएंगे.
Mayor Election: महाराष्ट्र में मुंबई की बीएमसी सहित 29 नगर महापालिका में अब बारी मेयर के चुनाव की है, जिस पर सभी की निगाहें लगी हुई है. अब यह फैसला होने का वक्त आ गया है कि किस शहर में महिला मेयर होगी और किस शहर में ओबीसी, सामान्य वर्ग या फिर अनुसूचित जाति से मेयर चुना जाएगा. आज इससे पर्दा उठ जाएगा, क्योंकि शहरी विकास विभाग आरक्षण की प्रक्रिया के जरिए तय कर देगा.
बीएमसी सहित सभी महानगरपालिका में नए मेयर का चुनाव निगम सदन में पार्षदों के मतदान के जरिए किया जाएगा. अलग-अलग शहरों में नवनिर्वाचित पार्षदों की बुलाई जाने वाली स्पेशल मीटिंग में मेयर का चुनाव होगा, लेकिन उससे पहले मेयर किस जाति और किस वर्ग का होगा, ये फॉर्मूला एकनाथ शिंदे के मंत्रालय के द्वारा 'लॉटरी सिस्टम' से तय किया जाना है. तो आज लॉटरी खुलने वाली है, जिसके बाद आगे की राह तय होगी.
बीजेपी-सेना गठबंधन के पास सही उम्मीदवार हैं, अगर लॉटरी से यह तय होता है कि अगला मेयर SC या OBC कैटेगरी का कोई पुरुष या महिला होगा. लेकिन 227 सदस्यों वाली BMC में सिर्फ़ दो ST कॉर्पोरेटर हैं- दोनों शिवसेना (UBT) के हैं. अगर लॉटरी मेयर का पद ST कैटेगरी के लिए रिज़र्व करती है, तो वे ही बैलेट पर एकमात्र कॉर्पोरेटर होंगे.
मेयर चुनाव से जुड़े सभी लेटेस्ट अपडेट्स के लिए फॉलों करे ये LIVE ब्लॉग...

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










