
संजीव खिरवार बने MCD के नए कमिश्नर, 2022 में 'डॉग वॉक' विवाद को लेकर आए थे चर्चा में
AajTak
1994 बैच के IAS अधिकारी संजीव खिरवार को दिल्ली नगर निगम का नया आयुक्त नियुक्त किया गया है. गृह मंत्रालय ने नियुक्ति को मंजूरी दी है. वे अश्वनी कुमार की जगह लेंगे. खिरवार 2022 के त्यागराज स्टेडियम विवाद को लेकर चर्चा में रहे थे.
दिल्ली नगर निगम (MCD) को नया आयुक्त मिल गया है. 1994 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संजीव खिरवार को MCD का आयुक्त नियुक्त किया गया है. इस नियुक्ति को केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय (MHA) ने मंजूरी दे दी है. मंत्रालय की ओर से जारी आधिकारिक आदेश को दिल्ली के उपराज्यपाल कार्यालय को भी भेज दिया गया है.
संजीव खिरवार अरुणाचल प्रदेश–गोवा–मिजोरम एवं केंद्र शासित प्रदेश (AGMUT) कैडर के अधिकारी हैं. उन्होंने अश्वनी कुमार (1992 बैच) की जगह ली है, जिन्हें दिल्ली से स्थानांतरित कर जम्मू-कश्मीर भेजा गया है.
खिरवार ऐसे समय में MCD आयुक्त की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, जब नगर निगम को इस महीने के अंत में अपना बजट पेश करना है और प्रशासनिक व वित्तीय चुनौतियां सामने हैं. आयुक्त पद नगर निगम के रोज़मर्रा के कामकाज, नीतियों के क्रियान्वयन और विभागों के बीच समन्वय में अहम भूमिका निभाता है.
यह भी पढ़ें: दिल्ली: स्टेडियम में कुत्ता घुमाने वाले IAS संजीव खिरवार का लद्दाख ट्रांसफर, पत्नी का अरुणाचल प्रदेश तबादला
संजीव खिरवार का नाम 2022 के त्यागराज स्टेडियम विवाद के चलते सुर्खियों में आया था. उन पर आरोप लगा था कि स्टेडियम को शाम सात बजे खाली करवा दिया जाता था ताकि वह अपने कुत्ते को टहला सकें.
मामला सामने आने के बाद केंद्र सरकार ने उन्हें दिल्ली से ट्रांसफर कर लद्दाख भेज दिया था, जबकि उनकी पत्नी का ट्रांसफर अरुणाचल प्रदेश किया गया था. हालांकि, खिरवार ने आरोपों को खारिज किया था. अब लगभग चार साल बाद उनकी दिल्ली के एक सबसे महत्वपूर्ण पद पर वापसी हुई है.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










