
मुंबई मेयर पद पर लॉटरी में क्या-क्या ऑप्शन हैं, कौन से ऑप्शन आने पर किस दल की क्या परेशानी बढ़ेगी?
AajTak
देश के सबसे अमीर मुंबई के नगर निगम बीएमसी के मेयर चुनाव पर सभी की निगाहें लगी हुई हैं. मेयर के लिए पहले आरक्षण तय होता है और उसके बाद पार्षद नए मेयर का चुनाव करते हैं. ऐसे में लॉटरी सिस्टम के जरिए ओबीसी, एससी, एसटी और महिला आरक्षण तय होगा.
महाराष्ट्र में बीएमसी सहित सभी 29 नगर महापालिका में अब बारी मेयर चुनाव की है. ऐसे में सभी की निगाहें मेयर पद के आरक्षण पर टिकी हुई हैं. शहरी विकास विभाग के द्वारा मेयर आरक्षण तय किया जाएगा. लॉटरी ड्रॉ से तय होगा कि किस नगर निगम में किस वर्ग और किस जाति का मेयर चुना जाएगा. गुरुवार को सुबह 11 बजे शहरी विकास मंत्रालय लॉटरी प्रक्रिया से तय करेगा.
शहरी विकास मंत्रालय के काउंसिल चैंबर में लॉटरी प्रक्रिया से मेयर पद के आरक्षण तय किया जाएगा. राज्स के सभी 29 नगर निगमों की लॉटरी शहरी विकास राज्य मंत्री माधुरी मिसल की अध्यक्षता में निकलेगी. लॉटरी निकले के बाद ही तय होगा कि मुंबई सहित 29 शहरों के मेयर महिला और पुरुष में किस वर्ग का होगा. इसके अलावा सामान्य वर्ग, ओबीसी, अनुसूचति जाति या अनुसूचित जनजाति में किस कैटेगरी से होगा.
महाराष्ट्र नगर महापालिका चुनाव के नतीजों में मुंबई सहित राज्य की 29 नगर निगमों में से तकरीबन 22 पर बीजेपी गठबंधन को बहुमत मिला है तो छह नगर निगम में कांग्रेस के मेयर चुना जा सकता है. इसके अलावा मालेगांव नगर निगम में शेख आसिफ की पार्टी ISLAM का मेयर बन सकता है. ऐसे में सबसे ज्यादा निगाहें मुंबई की बीएमसी मेयर पद पर टिकी हुई हैं, लेकिन आरक्षण के लॉटरी ड्रॉ से कई नगर निगम के सीन बदल सकते हैं? ऐसे में राजनीतिक दलों के पास क्या-क्या विकल्प होंगे और उनकी क्या परेशानी बढ़ेगी?
लॉटरी ड्रॉ से तय होगी मेयर की कुर्सी नगर निगम चुनाव के बाद अब सभी की नजरें मेयर की लॉटरी सिस्टम पर टिकी हुई हैं. शहरी विकास मंत्रालय के द्वारा सभी 29 नगर महापालिका के मेयर पद का आरक्षण तय किया जाएगा. शहरी विकास मंत्रालय के द्वारा मेयर पद के आरक्षण के लिए लॉटरी बारी-बारी से निकाली जाएगी.ऐसे में सबसे ज्यादा चर्चा मुंबई से पुणे और ठाणे के मेयर को लेकर है.
आरक्षण ड्रॉ यह तय करेगा कि मुंबई का कौन पार्षद मेयर पद की दौड़ में शामिल हो सकेगा, क्योंकि जिस श्रेणी के लिए आरक्षण घोषित होगा, उसी श्रेणी से आने वाले विजयी पार्षद ही मेयर पद के लिए पात्र होंगे. राज्य सरकार द्वारा मेयर पद के आरक्षण ड्रॉ का आयोजन गुरुवार को कर रहा है.
बीएमसी देश की सबसे अमीर नगर निगम है. बीएमसी में इस बार उद्धव ठाकरे के सियासी वर्चस्व को बीजेपी-शिंदे की सियासी केमिस्ट्री ने तोड़ दिया है, लेकिन मेयर की लॉटरी सिस्टम से अभी भी ठाकरे बंधुओं की उम्मीदें लगी हुई है.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










