
कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार बरी, 1984 दंगों से जुड़े इस केस में कोर्ट का फैसला
AajTak
1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े एक अहम मामले में कांग्रेस के पूर्व नेता सज्जन कुमार को बड़ी राहत मिली है. दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने जनकपुरी और विकासपुरी में हुई हिंसा के मामले में सबूतों के अभाव और सज्जन कुमार की दलीलों को सुनने के बाद उन्हें बरी करने का आदेश दिया है.
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने 1984 के सिख विरोधी दंगों के दौरान जनकपुरी और विकासपुरी में हुई हिंसा के मामले में पूर्व कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को बरी कर दिया है. स्पेशल जज दिग्विनय सिंह की अदालत ने गुरुवार को यह फैसला सुनाया, जिसमें दो लोगों की मौत हुई थी. यह मामला फरवरी 2015 में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) द्वारा दर्ज की गई दो एफआईआर से संबंधित था.
सज्जन कुमार के खिलाफ पहली एफआईआर 1 नवंबर 1984 को सोहन सिंह और अवतार सिंह की हत्या और दूसरी 2 नवंबर 1984 को गुरचरण सिंह को जिंदा जलाने की घटना के लिए थी.
सज्जन कुमार ने कोर्ट में खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि उनके खिलाफ एक भी सबूत नहीं है और वह सपने में भी ऐसी हिंसा में शामिल होने की बात नहीं सोच सकते. उन्होंने जांच एजेंसी पर निष्पक्ष जांच न करने का भी आरोप लगाया था. कोर्ट ने दिसंबर 2025 में इस मामले की सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया था.
दो अलग-अलग एफआईआर...
एसआईटी ने साल 2015 में इस मामले को दोबारा खोलते हुए दो एफआईआर दर्ज की थी. पहली एफआईआर जनकपुरी इलाके में सरदार सोहन सिंह और उनके दामाद अवतार सिंह की हत्या से जुड़ी थी. वहीं, दूसरी एफआईआर 2 नवंबर 1984 को सरदार गुरचरण सिंह को जिंदा जलाकर मार डालने की जघन्य वारदात के लिए दर्ज की गई थी. सज्जन कुमार इन दोनों ही मामलों में मुख्य आरोपी के तौर पर ट्रायल का सामना कर रहे थे.
यह भी पढ़ें: '...तब क्या राजीव गांधी ने कहा था भाजपा को खत्म कर दूंगा? BJP को 1984 का नतीजा याद दिलाकर बोले पायलट

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










