इंदौर में एक और मौत: ई-रिक्शा ड्राइवर ने तोड़ा दम, परिवार बोला- दूषित पानी ने मारा, डॉक्टर बता रहे 'कैंसर'
AajTak
इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित जल त्रासदी का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. इलाके में एक और ई-रिक्शा चालक की मौत ने स्थानीय निवासियों और प्रशासन के बीच तनाव बढ़ा दिया है. जहां परिजन इसे दूषित पानी से होने वाली मौतों की कड़ी का हिस्सा मान रहे हैं, वहीं स्वास्थ्य विभाग इसे 'कैंसर' का परिणाम बता रहा है.
MP News: इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में एक 50 साल के ई-रिक्शा ड्राइवर की मौत हो गई है. पिछले कुछ दिनों में इस इलाके में दूषित पीने के पानी की वजह से कई मौतें हुई हैं, लेकिन अधिकारियों ने कहा कि उनके मामले में मौत का कारण कैंसर था.
हेमंत के छोटे भाई संजय गायकवाड़ ने एक न्यूज एजेंसी को बताया, "मेरे भाई की मौत दूषित पानी की वजह से हुई. बीमारी के सिर्फ 15 दिन बाद हमने उन्हें खो दिया."
उन्होंने कहा कि हेमंत, जो ई-रिक्शा चलाते थे, अपने परिवार में अकेले कमाने वाले थे और राज्य सरकार को उन्हें मदद देनी चाहिए. दुखी संजय ने कहा, "मेरे भाई की मौत के लिए जो लोग जिम्मेदार हैं, उन्हें सजा मिलनी चाहिए."
चीफ मेडिकल एंड हेल्थ ऑफिसर (CMHO) डॉ. माधव प्रसाद हसानी ने कहा कि डॉक्टरों के अनुसार, हेमंत की मौत कार्डियोपल्मोनरी अरेस्ट से हुई. अधिकारी ने कहा, "वह कैंसर से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था....उनकी मौत का असली कारण कैंसर है."
बता दें कि कार्डियोपल्मोनरी अरेस्ट एक ऐसी स्थिति है जिसमें दिल की धड़कन और सांस दोनों अचानक बंद हो जाती हैं, जिससे ऑक्सीजन और खून जरूरी अंगों, खासकर दिमाग तक नहीं पहुंच पाता.
हेमंत की अंतिम यात्रा बुधवार सुबह भागीरथपुरा स्थित उनके घर से निकली. उनके रिश्तेदारों और पड़ोसियों को उनकी दुखी मां, पत्नी और चार बेटियों को सांत्वना देना मुश्किल हो रहा था.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










