
एक कमरा, अनजान साया और मौत का तांडव... यूं उलझी सहारनपुर के राठी परिवार की डेथ मिस्ट्री
AajTak
सहारनपुर के कौशिक विहार में राठी परिवार की सामूहिक मौत के मामले ने सभी को दहला दिया है. महज 40 सेकेंड में पत्नी, मां और दो बेटों की हत्या के बाद अशोक राठी ने खुद को गोली मार कर सुसाइड किया. हत्या के बाद आत्महत्या. ये है डिप्रेशन और मौत के साए की खौफनाक कहानी.
Saharanpur Rathi Family Death Mystery: सर्द रात का सन्नाटा था. रात के तीसरे पहर एक घर में पांच जिंदगियां सांस ले रही थीं. बाहर सब कुछ सामान्य था, लेकिन अंदर मौत ने अपनी स्क्रिप्ट लिखकर तैयार कर ली थी. सिर्फ 40 सेकेंड और एक पूरा परिवार इतिहास बन गया. सहारनपुर की कौशिक विहार कॉलोनी में राठी परिवार के खात्मे की यह कहानी किसी क्राइम थ्रिलर से कम नहीं है, जहां सरकारी नौकरी थी. खुशहाल परिवार था. नए घर में शिफ्ट होने की तैयारी थी. फिर अचानक गोलियों की आवाज़ ने सबकुछ बदल दिया. सुबह जब दरवाज़ा टूटा, तो अंदर खून से सना एक ऐसा खौफनाक मंजर था, जिसने पूरे शहर को हिला दिया. सवाल सिर्फ इतना नहीं था कि किसने मारा, बल्कि सवाल ये था कि आख़िर क्यों?
सहारनपुर का राठी परिवार इन दिनों चर्चाओं में है. 40 साल के अशोक राठी. 37 साल की उनकी पत्नी अंजिता राठी. अशोक की 70 साल की बुजुर्ग मां विद्यावती. 16 साल का बड़ा बेटा कार्तिक और 13 साल का छोटा बेटा देव. अफसोस कि ये पूरा का पूरा परिवार ही अब इस दुनिया में नहीं है. सिर्फ 40 सेकेंड. जी हां, सिर्फ चालीस सेकंड में इस परिवार के चार लोग इस दुनिया से चले गए, जबकि पांचवें सदस्य को मरने में कुछ और मिनट का वक़्त लगा.
सभी को उनके घर के अंदर बिल्कुल प्वाइंट ब्लैंक रेंज से सिर में गोली मारी गई. खबर मिलते ही जब सहारनपुर की पुलिस मौका-ए-वारदात पर पहुंची, तो बिस्तर से लेकर दरो-दीवार पर खून के छींटे, गोलियां, गोलियों के खोल और फर्श पर तीन-तीन देसी पिस्टल बिखरी पड़ी थी. लेकिन सवाल ये था कि आखिर इस परिवार के साथ एकाएक ऐसा क्या हुआ कि पूरा का पूरा परिवार ही यूं एक झटके में खत्म हो गया? तो इस कहानी को समझने के लिए आपको सबसे पहले 19 और 20 जनवरी की दरम्यानी रात में जाना होगा.
सहारनपुर के कौशिक विहार कॉलोनी के रहने वाले अशोक राठी की दो बहनें हैं. दोनों बहनें भी सहारनपुर में रहती हैं. इनमें एक बहन को अशोक राठी अपने मोबाइल से रात 3 बज कर 12 मिनट पर 1 मिनट 18 सेकंड का एक ऑडियो मैसेज भेजता है. जिसमें वो कहता है-
"बहन मुझसे बड़ी ग़लती हो गई. मैंने मां, तेरी भाभी और दोनों बच्चों की गोली मार दी, उनकी जान ले ली. अब मैं भी सुसाइड करने जा रहा हूं. मेरा अंतिम संस्कार गांव खारी बांस में करना और मेरे हिस्से की जो भी प्रॉपर्टी है, वो तुम दोनों बहनें आपस में बांट लेना."
अब इतनी रात गए भला एक ऑडियो मैसेज पर किसी का कैसे ध्यान जाता? लिहाजा, जब सुबह बहन नींद से जगी और उसने अपना मोबाइल फोन चेक किया, तो उसे एक के बाद एक अपने भाई अशोक की तरफ से भेजे गए एक नहीं, बल्कि तीन-तीन मैसेज मिले. इनमें पहला मैसेज तो वही था, जिसका जिक्र हमने अभी-अभी आपके सामने किया, जबकि बाकी दो मैसेज में उसने अपनी एकाउंट डिटेल, प्रॉपर्टी और ऐसी ही दूसरी जरूरी बातें रिकॉर्ड की थी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









