
दिल्ली के भलस्वा में बाइक और ट्रक के बीच टक्कर, हादसे में दो की मौत
AajTak
दिल्ली के भलस्वा डेयरी इलाके में बुधवार को बाइक और ट्रक के बीच हुई भिड़ंत में बाइक सवार दोनों लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने ट्रक ड्राइवर बलजिंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है और एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
दिल्ली के भलस्वा डेयरी इलाके में बुधवार को एक बाइक और ट्रक के बीच भिड़ंत हो गई. इस हादसे में बाइक पर सवार दोनों लोगों की मौत हो गई. ये घटना 11 बजकर 50 मिनट पर हुई जिसकी जानकारी मिलते ही पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया जहां दुर्घटना में क्षतिग्रस्त बाइक और ट्रक दोनों पड़े हुए थे.
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, 'घटनास्थल पर दो लोग बेहोशी की हालत में पड़े थे, जिन्हें इलाज के लिए तुरंत BJRM अस्पताल भेजा गया. लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.'
मृतकों में से एक की पहचान आजाद भारती (28) के रूप में की गई, जो कि भलस्वा डेयरी इलाके के ही एक मेडिकल में काम करता था. जबकि दूसरे मृतक का नाम दीपेश (28) है, जो कि एक टैक्सी ड्राइवर था.
ट्रक ड्राइवर की पहचान बलजिंदर सिंह (35) के रूप में हुई है और वो पंजाब के अमृतसर का रहने वाला है. पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को अपनी गिरफ्त में ले लिया है.
पुलिस ने बताया कि रोहित नाम का एक शख्स इस हादसे के वक्त घटनास्थल पर मौजूद था. पुलिस ने जांच के सिलसिले में उसका बयान रिकॉर्ड कर लिया है.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









