
दिल्ली पुलिस ने पहली बार पोस्टर में शामिल की टेररिस्ट की फोटो, गणतंत्र दिवस पर सिक्योरिटी अलर्ट
AajTak
गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा के कड़े इंतज़ामों के बीच दिल्ली पुलिस ने वांटेड आतंकियों के नए पोस्टर जारी किए हैं. पहली बार इन पोस्टरों में दिल्ली के ही एक आतंकी मोहम्मद रेहान की तस्वीर शामिल की गई है. एजेंसियों ने 26 जनवरी को लेकर अलर्ट जारी किया है.
दिल्ली पुलिस ने 26 जनवरी को लेकर जारी अलर्ट पोस्टरों में पहली बार दिल्ली के रहने वाले अल कायदा (AQIS) के आतंकी मोहम्मद रेहान की फोटो लगाई है. मोहम्मद रेहान दिल्ली पुलिस और खुफिया एजेंसियों का वॉन्टेड आतंकी है. इन पोस्टरों में बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट के मास्टरमाइंड शाहिद फैजल की तस्वीर भी शामिल की गई है.
खुफिया एजेंसियों से मिले आतंकी खतरों के इनपुट के बाद 77वें गणतंत्र दिवस समारोह के लिए कर्तव्य पथ और नई दिल्ली जिले में सुरक्षा के बेहद कड़े और आधुनिक इंतजाम किए गए हैं. सुरक्षा घेरे में दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों के लगभग 10 हजार जवान तैनात रहेंगे. पूरे इलाके की निगरानी सीसीटीवी कैमरों के व्यापक नेटवर्क और उन्नत फेशियल रिकग्निशन सिस्टम (FRS) के जरिए की जा रही है.
सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए जमीन पर नौ बार ब्रीफिंग और रिहर्सल की जा चुकी है. संदिग्ध गतिविधियों को रोकने के लिए होटलों और किरायेदारों का विधिवत तरीके से वेरिफिकेशन कैंपेन भी चलाया जा रहा है.
पुलिस ने क्या कहा?
एजेंसी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने बताया कि अल कायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट (AQIS) से जुड़े मोहम्मद रेहान का वॉन्टेड लिस्ट में होना सुरक्षा के लिहाज से गंभीर मामला है. यही वजह है कि पहली बार किसी स्थानीय आतंकी की फोटो सार्वजनिक पोस्टरों में दी गई है. सुरक्षा को तकनीक से लैस किया गया है, जिसमें ऊंची इमारतों पर स्नाइपर और आसमान में एंटी-ड्रोन यूनिट तैनात की गई हैं. पैदल यात्रियों को सुरक्षा घेरे में प्रवेश करने के लिए कम से कम तीन बार मेटल डिटेक्टर (DFMD) से गुजरना होगा.
यह भी पढ़ें: दिल्ली के मंगोलपुरी में चाकू से गोदकर युवक की हत्या, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










