
Weight Loss Journey: हॉन्गकॉन्ग के जर्नलिस्ट ने घटाया 20 किलो वजन, बताई वेट लॉस की 4 मैजिकल चीजें
AajTak
Weight Loss Journey of Hong Kong Journalist: हॉन्गकॉन्ग के जर्नलिस्ट ऑस्कर लियू (Oscar Liu) ने अपना 20 किलो वजन कम किया है. उन्होंने वजन कम कैसे किया, इस बारे में आर्टिकल में जानेंगे.
Weight Loss Journey: वजन कम करने के लिए लोग तरह-तरह की ट्रिक्स आजमाते हैं लेकिन हाल ही में एक हॉन्गकॉन्ग के जर्नलिस्ट ऑस्कर लियू (Oscar Liu) ने काफी आसान तरीके से अपना वजन कम कर लिया है. उन्होंने इंटरव्यू के दौरान कहा, 'मुझे आईने में खुद को देखना तक बुरा लगता था लेकिन इस दर्द ने मुझे उस मुकाम तक पहुंचाया जहां आज मैं खुद पर गर्व करता हूं. मैंने अपना 20 किलो वजन कम किया है और मैं अपने काम और पर्सनल लाइफ में काफी अच्छा महसूस करता हूं.' ऑस्कर की वेट लॉस जर्नी कैसी रही और उन्होंने वजन कम कैसे किया, इस बारे में जान लीजिए.
वजन के कारण चिढ़ाते थे लोग
बचपन में लोग मुझे कई नामों से बुलाते थे, लेकिन सबसे चुभने वाला नाम था 'Seai', जिसका मतलब होता है ‘जानलेवा मोटा लड़का’. मुझे आईने में खुद को देखना तक मुश्किल लगता था. मैं हर बार वजन घटाने की कोशिश करता था. मुझे रिजल्ट तो मिलते थे लेकिन वो या तो अस्थायी होते थे या फिर निराशाजनक. जब मैं कॉलेज में था तो मैंने वेट लॉस पिल्स तक खाईं थीं. हालांकि मुझे कुछ हफ्तो में रिजल्ट दिखे थे लेकिन वो कम हुआ वजन फिर से बढ़ गया. धीरे-धीरे मैं ईटिंग डिसऑर्डर का शिकार हो गया जो ऐसी समस्या थी जिसे मैंने पूरे 10 साल तक किसी से शेयर नहीं किया.
कैसे हुआ वेट लॉस
एक सर्वे के मुताबिक, हॉन्ग कॉन्ग के 15 से 84 साल के आधे से ज्यादा लोग ओवरवेट या मोटापे के शिकार हैं और मैं भी उनमें से एक था. 2024 में मेरा वजन 98 किलो पहुंच गया था. 177 सेंटीमीटर की हाइट के साथ मैं खुद को भारी और थका हुआ महसूस करता था.
2016 में जब मेरे पैरेन्ट्स को डायबिटीज की शिकायत हुई तो मैंने तय किया कि मुझे खुद को बदलना होगा. इसके लिए मैंने क्रॉसफिट जॉइन किया, शरीर मजबूत हुआ, वजन भी कम हुआ. लेकिन वक्त के साथ स्ट्रेस, इम्बैलेंस लाइफस्टाइल और गलत खानपान ने मुझे फिर से पीछे धकेल दिया.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










