
Weight Loss: शराब छोड़कर कम किया 60 किलो वजन, इस खतरनाक बीमारी को भी दी मात
AajTak
शराब पीना छोड़कर एक शख्स ने अपना 60 किलो वजन कम कर लिया है. शख्स को पीने की लत के कारण कई बीमारियां हो गईं और उसे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा. अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूलते हुए उसने कसम खाई कि अगर वो जिंदा बच जाता है तो शराब छोड़ देगा और उसने ऐसा किया भी.
हांगकांग के एक शख्स ने बीयर पीने की अपनी आदत को छोड़कर 60 किलो वजन कम कर लिया है. रॉस बेंडिक्स कभी एक दिन में 6-8 गिलास बीयर पी जाते थे लेकिन अब उन्होंने इसे अलविदा कह दिया है. इस लत के कारण बेंडिक्स का वजन काफी बढ़ गया था और उन्हें लीवर की खतरनाक बीमारी लीवर सिरोसिस सहित कई बीमारियां हो गई थीं.
बेंडिक्स को साल 2022 में नए साल के दिन ही दौरा पड़ा. वो अपने लिविंग रूम में बैठकर टीवी देख रहे थे और अचानक गिर पड़े. अस्पताल जाते-जाते उनकी स्थिति बेहद खराब हो गई और उन्हें पांच दिन तक आईसीयू में रहना पड़ा. इसके बाद उन्होंने और 42 दिन ड्रिप पर ही अस्पताल में बिताए.
जांच में पता चला कि उन्हें लीवर सिरोसिस है. बेंडिक्स का वजन उस दौरान 127 किलो था. अस्पताल में रहते हुए उसे और कई समस्याएं हो गई जैसे- ब्लड पॉइजनिंग, बार-बार दौरे पड़ना.
पेट से निकला 8 लीटर तरल पदार्थ
डॉक्टरों ने पाया कि बेंडिक्स को जलोदर (Ascites) की भी समस्या है. यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें जान को खतरा होता है. इसमें तरल पदार्थ पेट में जमा होने लगता है जिससे पेट में दर्द, सूजन और मतली होती है.
बेंडिक्स के पेट से सर्जरी के माध्यम से 8 लीटर तरल पदार्थ निकाला गया. उसकी जीभ की भी एक सर्जरी की गई क्योंकि दौरा पड़ने के दौरान उसने अपनी जीभ को काट लिया था.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












