
Weekly Gold Price: इस हफ्ते इतना सस्ता हुआ सोना, ऐसा रहा 24 कैरेट वाले गोल्ड भाव
AajTak
Weekly Gold Price: पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को गोल्ड की कीमतें 59,610 रुपये पर बंद हुई थीं. पिछले हफ्ते सोने कीमतों में तेजी देखने को मिली थी. लेकिन इस सप्ताह सोना सस्ता हुआ है.
लगातार कई सप्ताह की तेजी के बाद इस हफ्ते सोने की कीमतों (Weekly Gold Price) में गिरावट देखने को मिली है. हालांकि, कीमतें अभी भी 59 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के ऊपर हैं. जून के महीने में आई लगातार गिरावट के बाद जुलाई के शुरुआती सप्ताह में गोल्ड की कीमतों (Gold Price) में तेजी देखने को मिली. लेकिन इस हफ्ते कीमतें कम हुई हैं.
इस सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को गोल्ड का भाव 59,385 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. वहीं, पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सोने की कीमतें 59,610 रुपये प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुई थीं.
इस सप्ताह ऐसा रहा भाव
IBJA Rates के अनुसार, इस सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सोने की कीमतें 59,290 रुपये पर बंद हुईं. मंगलवार को भाव में हल्की गिरावट देखने को मिली और ये 59,282 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुईं. बुधवार को गोल्ड का भाव 59,541 पर क्लोज हुआ. गुरुवार को कीमतें थोड़ी और चढ़ी और 59,737 रुपये पर बंद हुईं. शुक्रवार को सोने का भाव 59,385 रुपये पर आ गया.
कितना महंगा हुआ गोल्ड?
पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को गोल्ड की कीमतें 59,610 रुपये पर बंद हुई थीं. इस तरह गोल्ड की कीमतें इस सप्ताह 225 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ती हुईं. इस हफ्ते मंगलवार को सोना सबसे सस्ता सोना मंगलवार को 59,282 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बिका. वहीं, सबसे महंगा सोना गुरुवार को 59,737 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिका.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.










