
क्या आप भी बनना चाहते हैं असिस्टेंट एग्रीकल्चर ऑफिस? यहां है नौकरी पाने का मौका
AajTak
अगर आपने कृषि या बागवानी में पढ़ाई की है और ओडिशा में सरकारी नौकरी करना चाहते हैं, तो AAO भर्ती 2026 आपके लिए एक बेहतरीन मौका है आवेदन की तारीखें ध्यान में रखें और समय पर आवेदन जरूर करें.
Assistant Agriculture Officer भर्ती 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. ओडिशा लोक सेवा आयोग (OPSC) ने सहायक कृषि अधिकारी (AAO) भर्ती 2026 की अधिसूचना जारी कर दी है. इस भर्ती के जरिए कुल 118 पद भरे जाएंगे, जिनमें से 40 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं. यह भर्ती राज्य के कृषि एवं किसान सशक्तिकरण विभाग के तहत ग्रुप-बी पदों के लिए की जा रही है. नोटिफिकेशन 31 दिसंबर 2025 को जारी हुआ है.
कब और कैसे करें आवेदन ? ऑनलाइन आवेदन शुरू: 10 जनवरी 2026 आवेदन की आखिरी तारीख: 30 जनवरी 2026
आवेदन OPSC की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए किया जाएगा. भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध है.
सहायक कृषि अधिकारी का काम क्या होता है? इस पद पर चयनित अधिकारी किसानों को नई खेती तकनीक की जानकारी देते हैं. फसल सुधार और उत्पादन बढ़ाने में मदद करते हैं. किसानों को सरकारी योजनाओं से जोड़ते हैं. यह नौकरी न सिर्फ सम्मानजनक है, बल्कि सीधे किसानों के साथ काम करने का मौका भी देती है.
कौन कर सकता है आवेदन? उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से BSc Agriculture या BSc Horticulture की डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा कोई दूसरी डिग्री मान्य नहीं होगी. उम्मीदवार को उड़िया भाषा पढ़ना, लिखना और बोलना आना चाहिए. भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है.
आवेदन शुल्क कितना है? सामान्य / OBC / SEBC: ₹700

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










