
Gold-Silver Price Crash: चांदी ₹20000 सस्ती, सोना 4000 रुपये टूटा, जानें अचानक गिरावट का ट्रंप कनेक्शन
AajTak
Gold-Silver Crash: सोना और चांदी की कीमतों में लगातार जारी तेजी पर गुरुवार को अचानक ब्रेक लग गया. एक झटके में चांदी का वायदा भाव 20,000 रुपये के आस-पास कम हो गया, तो सोना भी 4000 रुपये से ज्यादा सस्ता हुआ है.
सोना-चांदी की कीमतों (Gold-Silver Rates) बीते कुछ दिनों से लगातार धमाल मचा रही थी और रोज जोरदार इजाफे के साथ नए शिखर पर पहुंच रही थीं. लेकिन सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर सोना-चांदी क्रैश (Gold-Silver Price Crash) हो गया. वायदा कारोबार की शुरुआत में एक झटके में जहां चांदी का भाव (Silver Price) करीब 20000 रुपये प्रति किलोग्राम कम हो गया, तो वहीं सोने की कीमत (Gold Rate) में भी 4000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक घट गई. अचानक सोना-चांदी की कीमत में आई इस गिरावट के पीछे ट्रंप कनेक्शन भी माना जा सकता है, आइए जानते हैं कैसे...
खुलने के साथ ही Silver Crash सबसे पहले बात करते हैं एमसीएक्स पर सिल्वर प्राइस क्रैश के बारे में, तो बीते कारोबारी दिन बुधवार को 5 मार्च की एक्सपायरी वाली चांदी का भाव तेज रफ्तार के साथ भागते हुए 3,25,602 रुपये पर क्लोज हुआ था. वहीं गुरुवार को जब मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर कारोबार की शुरुआत हुई, तो अचानक ये गिरकर 3,05,753 रुपये पर आ गया. इस हिसाब से देखें, तो झटके में 1 Kg Silver 19,849 रुपये सस्ती हो गई.
सोना भी देखते ही देखते बिखरा जहां एक ओर चांदी क्रैश हो गई, तो वहीं सोना भी देखते ही देखते बिखरता चला गया. बीते तीन दिनों में इसमें भी तूफानी तेजी देखने को मिल रही थी और ये लगातार नए लाइफ टाइम हाई पर पहुंच रहा था. बुधवार की बात करें, तो 5 फरवरी की एक्सपायरी वाले सोने का वायदा भाव 1,52,862 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, लेकिन गुरुवार को 10 Gram 24 Karat Gold Rate कम होकर 1,48,777 रुपये पर आ गया. यानी सोना 4,085 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया.
Gold-Silver में गिरावट का ट्रंप कनेक्शन अब बात करते हैं सोना-चांदी की कीमतों में अचानक आई इस बड़ी गिरावट के पीछे के कारणों के बारे में, तो इस क्रैश का सबसे बड़ा कनेक्शन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से जुड़ा हुआ नजर आता है. दरअसल, बीते कुछ दिनों से ट्रंप के लगातार टैरिफ बम फोड़ने और वेनेजुएला, ईरान और फिर ग्रीनलैंड को लेकर यूरोप पर टैरिफ अटैक की धमकी देते नजर आ रहे थे.
Trump के इन एक्शन से ग्लोबल टेंशन बढ़ गई थी और निवेशक एक बार फिर से सुरक्षित निवेश ठिकाने के तौर पर Gold-Silver की ओर भागने लगे थे. डिमांड बढ़ने पर दोनों कीमती धातुओं के रेट्स में तूफानी तेजी देखने को मिली थी, लेकिन अब ट्रंप ने इस टेंशन को कम करने वाले बयान दिए हैं और इसके बाद अचानक ही सोना-चांदी क्रैश नजर आ रहा है.
Greenland-EU पर बयान: ग्रीनलैंड को लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने अब नया बयान दिया है और ये बीते दिनों टैरिफ धमकी से बढ़ी टेंशन को कम करने वाला नजर आया है. अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है कि ग्रीनलैंड पर ऐसा समझौता किया जाएगा, जो अमेरिका और नाटो दोनों को संतुष्ट करेगा. हालांकि उन्होंने ये भी स्वीकार किया कि ग्रीनलैंड पर कब्जे की कार्रवाई से अमेरिका में यूरोपीय देशों के निवेश पर नकारात्मक असर पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










