
Weather Today: उत्तर भारत को ठंड से राहत लेकिन फिर होगी बारिश और बर्फबारी की वापसी, जानें मौसम का पूरा अपडेट
AajTak
मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी हिमालय की तरफ एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस बन रहा है, जिसके कारण देश के कई हिस्सों में बारिश होने के आसार हैं. 19 से 21 फरवरी के दौरान पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में बारिश हो सकती है.
उत्तर भारत में लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिल चुकी है लेकिन आने वाले दिनों में कई राज्यों में बारिश हो सकती है. मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी हिमालय की तरफ एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस बन रहा है, जिसके कारण देश के कई हिस्सों में बारिश होने के आसार हैं. 19 से 21 फरवरी के दौरान पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में बारिश हो सकती है. देश के ज्यादातर राज्यों में अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है, जिससे सर्दी कम हो गई है.दिल्ली का मौसम दिल्ली में सुबह के समय हल्का कोहरा और दिन के समय धूप निकल रही है. मौसम विभाग का कहना है कि देश की राजधानी में 19 फरवरी तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा. वहीं 20 फरवरी को दिल्ली में बारिश होने के आसार जताए गए हैं. आज दिल्ली में मध्यम कोहरा और तापमान में मामूली गिरावट देखी जा सकती है.कैसी है आपके शहर की एयर क्वॉलिटी, यहां कीजिए चेक IMD के अनुसार, इस पूरे हफ्ते दिल्ली का न्यूनतम तापमान 8 से 11 डिग्री सेल्सियस रहेगा. वहीं अधिकतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.
देश के मौसम का हाल मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, बिहार, झारखंड, उत्तरी छत्तीसगढ़ और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश संभव है. वहीं पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, असम, अरुणाचल प्रदेश और तमिलनाडु और केरल में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश संभव है.कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, यहां जानिए अपडेट इसके अलावा जम्मू कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 17 फरवरी से बारिश और बर्फबारी शुरू हो सकती है और 21 फरवरी तक जारी रह सकती है. वहीं 19 से 21 फरवरी के बीच पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश होने की उम्मीद है और ओडिशा में 1 या 2 स्थानों पर घने कोहरे की स्थिति हो सकती है.
देश की मौसमी गतिविधियां मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ को मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक गर्त के रूप में है, जिसकी धुरी समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर है और अब 72 डिग्री पूर्व देशांतर के साथ तथा 30 डिग्री उत्तर अक्षांश के उत्तर में चल रही है. वहीं उत्तरी हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों पर प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 1.5 से 3.1 किमी ऊपर है. इसके अलावा मराठवाड़ा और आसपास के निचले स्तर पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. वहीं 17 फरवरी से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय को प्रभावित करने की संभावना है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.







