
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बड़ा हादसा, गहरी खाई में गिरा सेना का वाहन, 10 जवानों की मौत
AajTak
जम्मू-कश्मीर के डोडा में सेना का एक वाहन खानी टॉप के पास सड़क से फिसलकर लगभग 200 फीट गहरी खाई में गिर गया, जिसमें 10 जवानों की मौत हो गई और कई घायल हो गए. सेना और पुलिस की संयुक्त टीम ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया, स्थानीय लोगों की मदद से घायल जवानों को निकाला गया और उन्हें उधमपुर के कमांड अस्पताल में भर्ती कराया गया.
जम्मू-कश्मीर के डोडा में गुरुवार को सेना का एक वाहन सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गया. इस हादसे में 10 सैन्य जवानों की जान चली गई, जबकि अन्य जवान घायल हो गए. स्थानीय लोगों और बचाव दलों ने मिलकर घायलों को निकाला. हादसे के बारे में जानकारी देते हुए सैन्य अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को एक सैन्य वाहन 17 जवानों को लेकर ऊंचाई वाले क्षेत्र में मौजूद चौकी की ओर लेकर जा रहा था, तभी डोडा के भादरवाह-चंबा अंतरराज्यीय सड़क क्षेत्र स्थित खानी टॉप के पास सेना का एक बुलेटप्रूफ वाहन सड़क से फिसलकर लगभग 200 फीट गहरी खाई में गिर गया. इस हादसे में 10 जवानों की जान चली गई है, जबकि अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे की सूचना मिलते ही सेना और पुलिस की संयुक्त टीम ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया. स्थानीय लोग भी पुलिस और रेस्क्यू टीमों की मदद के लिए पहुंचे. रेस्क्यू ऑपरेशन में 10 जवानों के शव बरामद किए गए. घायल जवानों को बाहर निकाला गया, जिनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है. इन तीनों को हेलीकॉप्टर से उधमपुर के कमांड अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उन्हें विशेष उपचार दिया जा रहा है. सेना ने एक बयान जारी कर कहा है कि हादसे की जांच शुरू कर दी गई है और घायल जवानों को बेहतर इलाज मुहैया कराया जा रहा है. हादसे में जान गंवाने वाले जवानों के परिवारों को सूचना दे दी गई है

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










