
Weather Alert: दिल्ली में ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, यूपी-बिहार में बहुत घने कोहरे का अलर्ट, जानें मौसम का पूरा हाल
AajTak
मौसम कार्यालय ने मंगलवार को दिल्ली में मुख्य रूप से साफ आसमान रहने की भविष्यवाणी की है. साथ ही सुबह 6 किमी प्रति घंटे से कम गति से उत्तर-पश्चिम से सतही हवा चलने की संभावना जताई है.
उत्तर भारत में भीषण ठंड पड़ रही है, जहां मैदानी इलाकों में लोग कोहरे और भीषण ठंड का सामना कर रहे हैं तो वहीं, पहाड़ों पर बर्फबारी की मार जारी है. श्रीनगर में एक बार फिर बर्फबारी से घाटी गुलजार हो गई है. हिमाचल और उत्तराखंड में भी बर्फबारी जारी है. देश की राजधानी दिल्ली ठंडी हवाओं में ठिठुर रही है. यहां फिलहाल कोहरे से राहत मिली हुई है, हालांकि कई ट्रेनें अब भी देरी से चल रही हैं. वहीं, दिल्ली में न्यूनतम तापमान में गिरावट भी जारी है.
कश्मीर में भारी बर्फबारी
पिछले 24 घंटों में यानी 6 जनवरी को यहां भारी बर्फबारी हुई है. गुलमर्ग और गुरेज में करीब 15 इंच बर्फ गिरी है जबकि दूसरे इलाकों में 2 फीट तक बर्फबारी दर्ज की गई है. कुपवाड़ा में बर्फबारी के साथ हल्की बारिश भी हुई है. शोपियां,पुलवामा, अनंतनाग और कुलगाम में भी बर्फबारी हुई.
दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण का क्या है हाल, देखें खास कवरेज
दिल्ली का मौसम
मौसम कार्यालय ने मंगलवार को दिल्ली में मुख्य रूप से साफ आसमान रहने की भविष्यवाणी की है. साथ ही सुबह 6 किमी प्रति घंटे से कम गति से उत्तर-पश्चिम से सतही हवा चलने की संभावना जताई है. विभाग ने कहा कि अधिकांश स्थानों पर धुंध और मध्यम कोहरा रहने की संभावना है, सुबह के समय अलग-अलग स्थानों पर घना कोहरा रहेगा. तापमान की बात करें तो आज न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस औप अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस हो सकता है. वीकेंड पर एक बार फिर बारिश का दौर लौट सकता है.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










