
Virender Sehwag ICC Hall of Fame: वीरेंद्र सहवाग को ICC ने दिया बड़ा सम्मान, इस खास क्लब में शामिल हुए 'मुल्तान के सुल्तान'
AajTak
वीरेंद्र सहवाग ने अपने करियर में कई यादगार पारियां खेली हैं. मुल्तान में पाकिस्तान के खिलाफ 309 रनों की पारी को कौन भूल सकता है. अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने वीरेंद्र सहवाग को बड़ा सम्मान दिया है.
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग का शुमार दुनिया के सबसे आक्रामक ओपनिंग बल्लेबाजों में होता है. यह कहा जा सकता है कि टेस्ट क्रिकेट को बेखौफ अंदाज में खेलना उन्होंने ही सिखाया. वीरेंद्र सहवाग ने अपने करियर में कई यादगार पारियां खेली हैं. मुल्तान में पाकिस्तान के खिलाफ 309 रनों की पारी को कौन भूल सकता है. इस यादगार पारी के बाद सहवाग को 'मुल्तान का सुल्तान' कहा जाने लगा.
इन दो खिलाड़ियों को भी ये सम्मान
अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने वीरेंद्र सहवाग को बड़ा सम्मान दिया है. सहवाग को आईसीसी ने 'हॉल ऑफ फेम' में शामिल किया है. सहवाग के अलावा भारतीय महिला टीम की पू्र्व खिलाड़ी डायना एडुल्जी और श्रीलंकाई दिग्गज अरविंदा डिसिल्वा को भी 'हॉल ऑफ फेम' में शामिल किया गया है. इसके साथ ही 'हॉल ऑफ फेम' से शामिल होने वाले खिलाड़ियों की कुल संख्या 112 हो गई.
🇮🇳 🇱🇰 🇮🇳 Three stars of the game have been added to the ICC Hall of Fame 🏅 Details 👇https://t.co/gLSJSU4FvI
वीरेंद्र सहवाग और डायना एडुल्जी से पहले भारत के सात खिलाड़ियों को ये सम्मान मिल चुका है. 2021 में वीनू मांकड़ को इस लिस्ट में जगह मिली थी. जबकि मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को जुलाई 2019 में यह सम्मान प्राप्त हुआ. 2018 में राहुल द्रविड़ और 2015 में अनिल कुंबले को यह सम्मान मिला था. बिशन सिंह बेदी और सुनील गावस्कर को 2009 में शुरुआती 'आइसीसी क्रिकेट हॉल ऑफ फेम' में शामिल किया गया था. कपिल देव को 2010 में इस सम्मान से नवाजा गया.
'हॉल ऑफ फेम' में शामिल भारतीय: 1. बिशन सिंह बेदी- 2009 2. सुनील गावस्कर- 2009 3. कपिल देव -2010 4. अनिल कुंबले- 2015 5. राहुल द्रविड़- 2018 6.. सचिन तेंदुलकर- 2019 7. वीनू मांकड़- 2021 8. डायना एडुल्जी- 2023 9. वीरेंद्र सहवाग- 2023

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.

पाकिस्तान के ऑलराउंडर इमाद वसीम ने तलाक की घोषणा के दो महीने के भीतर दूसरी शादी कर ली है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में अपने फैसलों पर पछतावा जताते हुए नई पत्नी नायला के साथ शांत और सम्मानजनक जीवन की उम्मीद जताई. वहीं पहली पत्नी सानिया अशफाक ने रिश्ते टूटने के पीछे तीसरे व्यक्ति की भूमिका सहित गंभीर आरोप लगाए हैं.







