
Virat Kohli Vs Rohit Sharma: ‘विराट कोहली से बेहतर टेस्ट कप्तान बनेंगे रोहित शर्मा’, वसीम जाफर के दावे में कितना दम
AajTak
रोहित शर्मा की अगुवाई में भारत ने श्रीलंका को दो टेस्ट में मात दी है. इसी के बाद उनकी कप्तानी को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं. वसीम जाफर ने विराट कोहली और रोहित शर्मा की टेस्ट कप्तानी पर कमेंट किया है.
श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैच की सीरीज़ में भारत ने क्लीन स्वीप किया. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का बतौर टेस्ट कप्तान यह डेब्यू था और उनकी अगुवाई में भारत को लगातार दो टेस्ट जीतने को मिले. रोहित शर्मा की कप्तानी की बार-बार तारीफ होती रही है, लेकिन अब पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने एक बड़ा दावा कर दिया है.
वसीम जाफर का कहना है कि रोहित शर्मा टेस्ट में विराट कोहली (Virat Kohli) से बेहतर कप्तान साबित होंगे. इस दावे के बाद एक नई बहस ने जन्म लिया है. क्योंकि विराट कोहली आंकड़ों के आधार पर भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान हैं और उनकी अगुवाई में टेस्ट क्रिकेट में भारत ने राज किया है.
वसीम जाफर का बयान क्या है?
श्रीलंका के खिलाफ खत्म हुई टेस्ट सीरीज़ (Test Series) के बाद वसीम जाफर ने एक इंटरव्यू में कहा कि रोहित शर्मा एक बेहतरीन टेस्ट कप्तान बन सकते हैं. ये नहीं पता है कि रोहित शर्मा कितने टेस्ट में कप्तान करेंगे, लेकिन रणनीतिक तौर पर वह बेहतर कप्तान साबित होंगे और हमने यह पिछली कुछ सीरीज़ में देखा है जहां उनकी अगुवाई में व्हाइट वॉश किया गया है. अब लगता है कि कप्तानी सही व्यक्ति के हाथ में आ गई है.
क्लिक करें: टॉप-10 से बाहर होने की कगार पर विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह को बम्पर फायदा
कितना सही साबित होता है वसीम जाफर का बयान? अगर आंकड़ों के लिहाज से देखें, तो विराट कोहली भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान हैं. वहीं रोहित शर्मा ने बतौर टेस्ट कप्तान अपने करियर की शुरुआत ही की है. उन्होंने सिर्फ इसी सीरीज़ के दो टेस्ट में कप्तानी की है, जो उनके खाते में गए हैं.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.












