
Virat Kohli vs BCCI, Sourav Ganguly: : कोहली को लेकर BCCI प्रेसिडेंट ने साधी चुप्पी, बोले- मेरे पास कहने को....
AajTak
इन सब विवादों के बीच विराट कोहली की अगुवाई में टेस्ट टीम गुरुवार मुंबई से चार्टर्ड विमान से साउथ अफ्रीका दौरे पर पहुंच गई है. कोहली 26 दिसंबर से 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम का नेतृत्व करेंगे. रोहित हैमस्ट्रिंग की चोट के चलते लाल गेंद की सीरीज से बाहर हो चुके हैं. अगर रोहित 19 जनवरी से पहले फिट हो जाते हैं तो एकदिवसीय टीम की कप्तानी करते दिखाई देंगे.
Virat Kohli vs BCCI, Sourav Ganguly: विराट कोहली के प्रेस कॉन्फ्रेंस में किए गए खुलासों के बाद भारतीय क्रिकेट में भूचाल मचा हुआ है. अब भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने गुरुवार को विराट कोहली पर सवालों को टाल दिया. पूर्व एकदिवसीय कप्तान कोहली ने एक दिन पहले मीडिया में कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए थे.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












