
Virat Kohli vs BCCI: 'विराट कोहली को सभी ने सपोर्ट किया, पता नहीं वह क्या बोल रहे', सपोर्ट वाले बयान पर बीसीसीआई अधिकारी
AajTak
विराट कोहली ने पिछला मैच एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को ही खेला, जिसमें उन्होंने 44 बॉल पर 60 रनों की पारी खेली. मैच के बाद कोहली ने कहा था कि जब उन्होंने टेस्ट की कप्तानी छोड़ी थी, तब धोनी के अलावा किसी ने उन्हें मैसेज तक नहीं किया था. अब इस बयान पर बीसीसीआई अधिकारी ने जवाब दिया है...
Virat Kohli vs BCCI: पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली इन दिनों एशिया कप 2022 सीजन में खेल रहे हैं. यहां उन्होंने अपने शुरुआती तीनों मैचों में दमदार प्रदर्शन किया और अपनी पुरानी खोई हुई लय वापस हासिल कर ली है. कोहली ने हाल ही में एक बयान देकर हंगामा मचा दिया है.
दरअसल, कोहली ने पिछला मैच पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को ही खेला, जिसमें उन्होंने 44 बॉल पर 60 रनों की पारी खेली. कोहली की यह लगातार दूसरी फिफ्टी रही. मैच के बाद कोहली ने इमोशनल होते हुए कहा था कि जब उन्होंने टेस्ट की कप्तानी छोड़ी थी, तब महेंद्र सिंह धोनी के अलावा किसी ने उन्हें मैसेज तक नहीं किया था.
अब कोहली के इसी बयान पर हंगामा मचा हुआ है. पूर्व दिग्गज क्रिकेटर समेत अधिकारी भी अपना पक्ष रखते दिख रहे हैं. इसी कड़ी में बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि कोहली का सभी ने सपोर्ट किया. वह किस बारे में क्या बोल रहे हैं पता नहीं.
'जब उन्हें चाहिए था, तब ब्रेक दिया गया'
बीसीसीआई अधिकारी ने इनसाइडस्पोर्ट से कहा, 'विराट को सभी से सपोर्ट मिला है. बीसीसीआई से लेकर उनके साथी खिलाड़ियों तक ने सपोर्ट किया. उन्होंने कहा है कि उन्हें सपोर्ट नहीं मिला, यह बात गलत है. जब उन्हें चाहिए था, तब ब्रेक दिया गया. जब उन्होंने टेस्ट की कप्तानी छोड़ी थी, तब बीसीसीआई के अधिकारियों ने तक सोशल मीडिया पर उन्हें शुभकामनाएं दी थीं. इसलिए मैं नहीं जानता हूं कि वह किस बारे में और क्या बोल रहे हैं.'
'हमारी इच्छा है कि वह लगातार रन बनाते रहें'

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












