
Virat Kohli Vs Bangladesh, World Cup: विराट कोहली की जानी-दुश्मन है बांग्लादेश टीम! मैदान कोई भी हो जमकर करते हैं धुलाई
AajTak
वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम आज (19 अक्टूबर) जीत का चौका लगाने के लिए पुणे के मैदान में उतरेगी. टीम का मुकाबला बांग्लादेश से होगा. यह मैच दोपहर 2.00 बजे से शुरू होगा. इस मैदान पर विराट कोहली का वनडे में शानदार रिकॉर्ड है. साथ ही बांग्लादेश के खिलाफ भी कोहली का वनडे रिकॉर्ड धांसू है...
Virat Kohli Vs Bangladesh, World Cup 2023: भारत की मेजबानी में खेले जा रहे वनडे वर्ल्ड कप 2023 में आज (19 अक्टूबर) भारतीय टीम और बांग्लादेश के बीच टक्कर होगी. यह मुकाबला दोपहर 2.00 बजे से शुरू होगा. इस मुकाबले में पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली पर सभी की नजरें रहेंगी, जिनका बांग्लादेश के खिलाफ धांसू रिकॉर्ड रहा है.
कोहली को बांग्लादेश टीम का जानी-दुश्मन कह सकते हैं, क्योंकि उनका इस टीम के खिलाफ वनडे में सबसे शानदार औसत है. कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ ओवरऑल 15 वनडे मैच खेले, जिसमें 67.25 के औसत से 807 रन बनाए हैं. इस दौरान कोहली ने 4 शतक और 3 अर्धशतक जमाए हैं.
बांग्लादेश के खिलाफ कोहली का धांसू रिकॉर्ड
विराट कोहली ने इस वर्ल्ड कप में भी धांसू प्रदर्शन किया है. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 85 और अफगानिस्तान के खिलाफ नाबाद 55 रनों की पारी खेली थी. हालांकि पाकिस्तान के खिलाफ 16 रन ही बना सके थे. ऐसे में कोहली के पास एक बार फिर अपनी लय हासिल करने का मौका है.
पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में भी कोहली का वनडे में दमदार रिकॉर्ड है. इस मैदान पर कोहली ने अब तक 7 वनडे मैच खेले, जिसमें 64 के औसत से 448 रन बनाए. यहां उन्होंने 2 शतक भी जड़े हैं. ऐसे में बांग्लादेशी टीम को रोहित शर्मा से भी ज्यादा खतरा कोहली से नजर आ रहा है.
बांग्लादेश के खिलाफ वनडे में कोहली

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








