
Virat Kohli, T20 World Cup 2024: कोहली हुए आउट तो रोहित की पत्नी रीतिका हुईं उदास... कोच द्रविड़ ने भी दी विराट को हिम्मत
AajTak
विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में सिर्फ 9 रन बना सके. कोहली के आउट होने के बाद रोहित शर्मा की वाइफ रीतिका सजदेह उदास हो गईं. टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने इस स्टार बल्लेबाज को हिम्मत दी.
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2024 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में हुआ. मुकाबले में भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन उन्होंने बल्ले से निराश किया.
कोहली ने सेमीफाइनल में किया निराश
विराट कोहली महज 9 रन बनाकर बाएं हाथ के तेज गेंदबाज रीस टॉप्ली की गेंद पर बोल्ड हो गए. कोहली ने 9 गेंदों का सामना करते हुए 9 रन बनाए, जिसमें एक छक्का शामिल रहा. कोहली तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर आउट हुए. कोहली ने इसी ओवर में पर मिड-विकेट के ऊपर से छक्का लगाया था. तब ऐसा लगा कि किंग कोहली आज बड़ी पारी खेलेंगे, लेकिन जल्द ही भारतीय फैन्स की उम्मीदें टूट गईं.
विराट कोहली के आउट होने के बाद रोहित शर्मा की वाइफ रीतिका सजदेह भी निराश दिखीं. वहीं खुद कोहली भी काफी उदास दिखे. टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने इस स्टार बल्लेबाज को हिम्मत दी. यह वाकया तब हुआ जब ऋषभ पंत आउट होकर पवेलियन लौट रहे थे. दरअसल, विराट कोहली आउट होने के बाद डगआउट में काफी उदास दिख रहे थे. इसी दौरान द्रविड़ का विराट के पास जाने का माजरा कैमरे में कैद हो गया.
विराट कोहली के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2024 काफी खराब रहा है. उन्होंने मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में 7 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 75 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 37 रन रहा. जबकि उनका स्ट्राइक रेट 100 और औसत बेहद खराब 10.71 का रहा है. देखा जाए तो कोहली इस साल टी20 इंटरनेशनल में तीसरी बार बाएं हाथ के तेज गेंदबाज का शिकार बने. हालांकि ये पहला मौका रहा जब कोहली टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में डबल डिजिट में नहीं पहुंच सके. इससे पहले उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में तीन सेमीफाइनल मैच खेले थे, जिसमें उनके बल्ले से अर्धशतकीय पारियां निकली थीं.
Don't be sad, King Virat Kohli. We will win! We want a roaring Kohli. We can't see you like this. 😭😭#INDvsENG pic.twitter.com/a1zoso3wpr

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.

पाकिस्तान के ऑलराउंडर इमाद वसीम ने तलाक की घोषणा के दो महीने के भीतर दूसरी शादी कर ली है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में अपने फैसलों पर पछतावा जताते हुए नई पत्नी नायला के साथ शांत और सम्मानजनक जीवन की उम्मीद जताई. वहीं पहली पत्नी सानिया अशफाक ने रिश्ते टूटने के पीछे तीसरे व्यक्ति की भूमिका सहित गंभीर आरोप लगाए हैं.







