
Virat Kohli Roger Federer: 'यही है खेल की खूबसूरती', रोजरर फेडरर और राफेल नडाल को रोता देख विराट कोहली भी हुए भावुक
AajTak
स्विट्जरलैंड के स्टार टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर अपने करियर के आखिरी मुकाबले में जीत दर्ज नहीं कर सके. 41 साल के फेडरर ने यह मैच डबल्स में खेला. इसमें उनके जोड़ीदार स्पेन के टेनिस स्टार राफेल नडाल रहे. अपने आखिरी मैच के बाद फेडरर की आंख से आंसू छलक पड़े. वह सिसक सिसक कर रोते हुए दिखाई दिए...
Virat Kohli Roger Federer: टेनिस की दुनिया को अलविदा कह चुके स्विट्जरलैंड के स्टार खिलाड़ी रोजर फेडरर ने शुक्रवार (23 सितंबर) की देर रात अपना आखिरी मैच खेला. फेडरर ने यह मैच डबल्स में खेला. इसमें उनके जोड़ीदार स्पेन के टेनिस स्टार राफेल नडाल रहे.
41 साल के फेडरर करियर के अपने आखिरी मुकाबले में जीत दर्ज नहीं कर सके. मैच के बाद उनकी आंख से आंसू छलक पड़े. उनके साथ राफेल नडाल भी रोते हुए देखे गए. इसका वीडियो और फोटो काफी वायरल हो रहा है. दोनों को रोता देख भारतीय क्रिकेट स्टार विराट कोहली भी भावुक हो गए.
कोहली ने शेयर की इमोशनल पोस्ट
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज खेल रहे कोहली ने फेडरर और नडाल की इमोशनल फोटो शेयर की. साथ ही कैप्शन में लिखा, 'किसी सोचा था कि दो प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी एक-दूसरे के बारे में ऐसी भावनाएं भी रखते हैं. यही खेल की खूबसूरती है. यह मेरे लिए खेल की अब तक की सबसे बेहतरीन फोटो में से एक है.'
कोहली ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, 'जब आपके ही साथी आपके लिए रोने लगें, तो आप जान पाते हैं कि भगवान के दिए हुए टैलेंट से आप कितने काबिल बन पाए हैं. इन दोनों के सम्मान के अलावा और कुछ नहीं.'
Who thought rivals can feel like this towards each other. That’s the beauty of sport. This is the most beautiful sporting picture ever for me🙌❤️🫶🏼. When your companions cry for you, you know why you’ve been able to do with your god given talent.Nothing but respect for these 2. pic.twitter.com/X2VRbaP0A0

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.

पाकिस्तान के ऑलराउंडर इमाद वसीम ने तलाक की घोषणा के दो महीने के भीतर दूसरी शादी कर ली है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में अपने फैसलों पर पछतावा जताते हुए नई पत्नी नायला के साथ शांत और सम्मानजनक जीवन की उम्मीद जताई. वहीं पहली पत्नी सानिया अशफाक ने रिश्ते टूटने के पीछे तीसरे व्यक्ति की भूमिका सहित गंभीर आरोप लगाए हैं.







