
Virat Kohli Restaurant in Kishore Kumar Bungalow: किशोर कुमार के बंगले में खुल गया विराट कोहली का रेस्टोरेंट, देखें शानदार तस्वीरें
AajTak
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली का यह रेस्टोरेंट जहां खुला है, वह दिवंगत गायक किशोर कुमार का पुराना बंगला है. इसे कभी गौरी कुंज के नाम से जाना जाता था. यह मुंबई के जुहू में स्थित है. कोहली ने यह बंगला पांच साल के लिए किराये पर लिया है. विराट कोहली के इस रेस्टोरेंट का नाम 'वन8 कम्यून' है.
Virat Kohli Restaurant in Kishore Kumar Bungalow: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने हाल ही में दिवंगत सिंगर किशोर कुमार का बंगला किराए पर लिया था. तभी से चर्चाएं थीं कि कोहली इस बंगले में एक रेस्टोरेंट खोलेंगे, जो किशोर कुमार को श्रद्धाजंलि स्वरूप होगी. इस बात पर किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार ने भी मुहर लगा दी थी.
तभी से फैन्स को इस रेस्टोरेंट का इंतजार था, जो अब खत्म हो गया है. कोहली के इस रेस्टोरेंट का नाम 'वन8 कम्यून' है. उन्होंने यह नाम इसलिए भी रखा क्योंकि उनके रेस्टोरेंट का मकसद ही यह है कि यहां व्यक्ति आए, तो वह सामाजिक माहौल को महसूस करे. दोस्त, परिवार और अपनत्व को फील करे. इस रेस्टोरेंट में लोगों को अपनापन जैसा महसूस कराया जाता है. कोहली ने भी कई बार इसको लेकर बात कही है.
पांच साल के लिए किराये पर ली जगह
बता दें कि कोहली ने यह बंगला पांच साल के लिए किराये पर लिया है. इसका खुलासा अमित ने किया था. उन्होंने कहा था कि इन सभी बातों की शुरुआत तब हुई थी जब लीना चंदावरकर के बेटे सुमित की मुलाकात विराट कोहली से हुई. कुछ महीने पहले ही दोनों मिले थे और दोनों में बातचीत शुरू हुई थी. फिर हमने विराट को वो जगह 5 सालों के लिए किराये पर दी है.
ऐसा पहली बार नहीं है कि कोहली कोई रेस्टोरेंट खोल रहे हैं या हॉस्पिटैलिटी कारोबार में कदम रख रहे हैं. कोहली के इसी नाम से रेस्टोरेंट की एक चेन है. इसकी दिल्ली, कोलकाता और पुणे समेत कई जगह पर ब्रांच भी हैं. रेस्टोरेंट के अलावा कोहली जूते और कपड़ों के बिजनेस में भी महारत रखते हैं. यह भारतीय स्टार क्रिकेटर Wrogn ब्रांड के भी को-फाउंडर भी हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.

पाकिस्तान के ऑलराउंडर इमाद वसीम ने तलाक की घोषणा के दो महीने के भीतर दूसरी शादी कर ली है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में अपने फैसलों पर पछतावा जताते हुए नई पत्नी नायला के साथ शांत और सम्मानजनक जीवन की उम्मीद जताई. वहीं पहली पत्नी सानिया अशफाक ने रिश्ते टूटने के पीछे तीसरे व्यक्ति की भूमिका सहित गंभीर आरोप लगाए हैं.







