
Virat Kohli Press Conference: ‘Okay, Fine’, डेढ़ घंटे की मीटिंग के वो आखिरी पल, जब कोहली से कहा गया- आप कप्तान नहीं हैं
AajTak
वनडे की कप्तानी से हटने के बाद विराट कोहली ने पहली बार खुलकर बातचीत की है. बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में विराट कोहली ने जानकारी दी कि उन्हें वीडियो कॉल के दौरान कप्तानी से हटाए जाने की जानकारी मिली थी.
Virat Kohli Press Conference: वनडे की कप्तानी से हटाए गए विराट कोहली ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में आकर धमाका कर दिया. रोहित शर्मा संग अनबन और वनडे की कप्तानी को लेकर जो भी विवाद चल रहा था, विराट कोहली ने उन सभी मसलों के जवाब दिए. कोहली ने साफ किया कि उन्हें टेस्ट टीम की सेलेक्शन मीटिंग के दौरान ही जानकारी दी गई कि वह अब वनडे टीम के कप्तान नहीं करेंगे. प्रेस कॉन्फ्रेंस में विराट कोहली ने कहा, ‘आठ दिसंबर को साउथ अफ्रीका दौरे के लिए टेस्ट सीरीज की टीम का सिलेक्शन होना था, मीटिंग से डेढ़ घंटे पहले मुझसे संपर्क किया गया. टी-20 की कप्तानी छोड़ने के बाद से मेरी किसी से कोई बात नहीं हुई थी.’ विराट कोहली बोले, ‘चीफ सेलेक्टर्स ने मेरे साथ टेस्ट टीम को लेकर बात की, जिसमें दोनों पक्षों की सहमति बनी. कॉल खत्म करने से पहले पांचों सेलेक्टर्स ने मुझे बताया कि अब आप वनडे टीम के कप्तान नहीं रहेंगे. जिसपर मैंने ओके, फाइन कहकर जवाब दिया.’ प्रेस कॉन्फ्रेंस में कोहली ने बताया कि इस मसले पर कुछ देर बात हुई और बाद में फोन कॉल कट हो गई.

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.












