
Virat Kohli-KRK: विराट कोहली फिर हुए फ्लॉप तो KRK बोले, ‘ठंड पड़ गई भाई बेइज्जती कराकर, कुछ तो शर्म...’
AajTak
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली एक बार फिर बड़ा स्कोर बनाने से चूक गए हैं. विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में सिर्फ एक रन बनाकर आउट हुए, जिसपर केआरके ने रिएक्शन दिया है.
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली की टी-20 टीम में वापसी शुभ नहीं रही है. इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे टी-20 मैच में तीसरे नंबर पर बैटिंग करने आए विराट कोहली सिर्फ एक ही रन बना पाए. विराट कोहली बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठे. विराट कोहली फिर फेल हुए तो सोशल मीडिया पर फैन्स का गुस्से भरा रिएक्शन आया. इस बीच बॉलीवुड स्टार केआरके, जो अपने विवादित ट्वीट को लेकर फेमस हैं. उन्होंने भी विराट कोहली को लेकर कमेंट किया और टीम इंडिया के स्टार की आलोचना की. केआरके ने ट्वीट कर लिखा कि ठंड पड़ गई भाई विराट कोहली. बेइज्जती कराकर. तुम पिछला मैच नहीं खेले थे, तो टीम इंडिया आसानी से जीत गई थी. कुछ तो शर्म कीजिए जनाब.
Thand Pad Gayee bhai @imVkohli Beizzati Karakar! You didn’t play last match and India won easily. Kuch Toh Sharam Kijiye Janab! #INDvsENG
केआरके यहीं नहीं रुके, उन्होंने कुछ और ट्वीट भी किए और सौरव गांगुली को टैग करते हुए लिखा कि अगर रोहित-कोहली जैसे बुड्ढे खेलेंगे तो युवा खिलाड़ी कब खेलेंगे. टी-20 फॉर्मेट के लिए कम से कम एक उम्र तय करनी चाहिए. केआरके ने एक अगले ट्वीट में लिखा कि भाई साहब विराट कोहली, मैं हाथ जोड़ रहा हूं कि टी-20 और वनडे फॉर्मेट से रिटायर कर जाइए.
Bhai Sahab @imVkohli I request you with my folded hands, please retire from One day and #T20! Let talented youngsters play for the country. Thanks!
विराट कोहली लंबे वक्त से बड़े स्कोर से चूक रहे हैं और खराब फॉर्म में चल रहे हैं. टेस्ट हो, वनडे या फिर टी-20 मैच हर जगह विराट कोहली की किस्मत उनका साथ नहीं दे रही है. ऐसे में फैन्स का सब्र भी टूटने लगा है. आपको बता दें कि विराट कोहली समेत कई बड़े स्टार्स ने पहले टी-20 मैच में हिस्सा नहीं लिया था. लेकिन इस मैच में सभी की वापसी हुई, प्लेइंग-11 में कुल 4 बदलाव किए गए.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत से हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में अंदरूनी मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं. मोहम्मद आमिर ने 90 के दशक वाली टीम से तुलना करते हुए मौजूदा स्क्वॉड पर सवाल उठाए. शाहिद आफरीदी ने बड़े बदलाव की मांग की, जबकि शादाब खान ने प्रदर्शन से जवाब दिया. अब शादाब के बयान पर बासित अली भड़क उठे हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.










