
Virat Kohli Fake Fielding T20 WC: फेक फील्डिंग का वो नियम, जिसमें विराट कोहली पर आरोप लगाकर खुद फंस सकता है बांग्लादेश
AajTak
बांग्लादेश की टीम ने विराट कोहली पर मैच के दौरान फेक फील्डिंग करने का आरोप लगाया. टीम इंडिया ने इस मैच में पांच विकेट से जीत दर्ज की, लेकिन यह विवाद मैच के बाद भी बढ़ता गया. इस मामले में नियम क्या कहता है, जानिए...
भारत और बांग्लादेश का रोमांचक मैच आखिरी ओवर में जाकर खत्म हुआ, टीम इंडिया ने पांच रनों से इस मुकाबले को अपने नाम किया. लेकिन यह बात यहीं खत्म नहीं हुई, बांग्लादेश के विकेटकीपर नुरूल हसन द्वारा आरोप लगाया गया कि विराट कोहली ने मैच के दौरान चीटिंग की और फेक फील्डिंग से हमारी टीम को कन्फ्यूज़ किया. फेक फील्डिंग के इस विवाद ने क्रिकेट जगत को बांट दिया है, बांग्लादेश ने विराट कोहली जैसे बड़े प्लेयर पर आरोप लगाया तो अलग-अलग बयान भी आने लगे हैं. लेकिन आईसीसी की नियमावली पर नज़र डालें तो विराट कोहली पर आरोप लगाने वाली बांग्लादेश की टीम खुद इस मामले में फंस सकती है.
पढ़ें विराट कोहली पर लगे फेक फील्डिंग के आरोप की पूरी बहस, जिसमें हर्षा भोगले समेत कई दिग्गज कूदेक्या कहता है आईसीसी का नियम? आईसीसी की खेलने की शर्तों के नियम 41.5 के अनुसार फील्डिंग करने वाली टीम बल्लेबाज को जान बूझकर बाधा नहीं पहुंचा सकती या उसका ध्यान नहीं भटका सकता. अगर अंपायर को ऐसा लगता है कि किसी खिलाड़ी ने नियम तोड़ा है तो वह डेड बॉल घोषित करके पेनल्टी के पांच रन दे सकते हैं. चूंकि शंटो और लिटन ने कोहली की तरफ देखा भी नहीं तो उनका ध्यान भटकने का सवाल ही नहीं उठता. ऐसे में नियम यह कहता है कि मैच अधिकारियों पर इस तरह बिना सबूत बड़ा आरोप लगाने वाले खिलाड़ी पर आईसीसी द्वारा एक्शन लिया जा सकता है. यानी विकेटकीपर नुरूल हसन खुद ही विराट कोहली पर आरोप लगाकर आड़े हाथों आ सकते हैं. जिन्होंने अंपायर्स पर विराट कोहली की फेक फील्डिंग पर नहीं ध्यान देने का आरोप लगाया.
मार्नस पर हुआ था एक्शन
आपको बता दें कि साल 2017 में ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लैबुशेन पर फेक फील्डिंग की वजह से पेनाल्टी लगाई गई थी. ऑस्ट्रेलिया के एक घरेलू टूर्नामेंट में क्वींसलैंड बुल्स बनाम क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इलेवन में मार्नस लैबुशेन ने ऐसा किया था. मिड ऑफ पर खड़े होकर उन्होंने थ्रो करने की एक्टिंग की थी, लेकिन बॉल उनके पास थी ही नहीं.
सातवें ओवर में हुआ था ऐसा खेल एडिलेड में खेले गए इस मैच में जब बांग्लादेश की टीम बल्लेबाजी कर रही थी, उस वक्त सातवें ओवर में ये वाकया हुआ. जब बांग्लादेश के लिटन दास और नजमुल हुसैन शंटो बल्लेबाजी कर रहे थे. बांग्लादेशी बल्लेबाज ने जब शॉट मारा तो भारत के अर्शदीप सिंह ने डीप से गेंद फेंकी और नुरुल का कहना है कि प्वाइंट पर खड़े विराट कोहली ने उसे पकड़कर रिले थ्रो से दूसरे छोर पर फेंकने का एक्शन किया.
फेक फील्डिंग से जुड़े इस मामले में अभी तक कई एक्सपर्ट्स के बयान सामने आए हैं. कमेंटेटर हर्षा भोगले ने ट्विटर पर लिखा है कि जिस तरह का आरोप लगाया जा रहा है ऐसा किसी ने होते हुए नहीं देखा है. ऐसे में बांग्लादेश को किन्हीं बहानों पर ध्यान देने की बजाय इस हार को स्वीकारना चाहिए. हर्षा भोगले के अलावा आकाश चोपड़ा समेत अन्य एक्सपर्ट्स ने बांग्लादेश पर सवाल उठाए हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.

पाकिस्तान के ऑलराउंडर इमाद वसीम ने तलाक की घोषणा के दो महीने के भीतर दूसरी शादी कर ली है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में अपने फैसलों पर पछतावा जताते हुए नई पत्नी नायला के साथ शांत और सम्मानजनक जीवन की उम्मीद जताई. वहीं पहली पत्नी सानिया अशफाक ने रिश्ते टूटने के पीछे तीसरे व्यक्ति की भूमिका सहित गंभीर आरोप लगाए हैं.







