
Virat Kohli Asia Cup: 'उनका करियर...', कोहली को लेकर पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर की बड़ी भविष्यवाणी
AajTak
स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के पास एशिया कप 2022 के जरिए अब पुरानी फॉर्म में वापस लौटने का मौका है. फिलहाल कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने सबसे खराब समय से गुजर रहे हैं. विराट कोहली को शतक बनाए काफी समय बीत चुका है. कोहली ने अपना आखिरी शतक नवंबर 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ लगाया था.
इस महीने की 27 तारीख से शुरु होने वाले एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है. खास बात यह है कि स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की भी भारतीय टीम में वापसी हुई है. पिछले महीने इंग्लैंड दौरे के बाद विराट कोहली को वेस्टइंडीज और आगामी जिम्बाब्वे दौरे से आराम दिया गया था. काफी अरसे से खराब फॉर्म में चल रहे किंग कोहली के पास अब पुराने फॉर्म में वापस लौटने का शानदार मौका है.
वर्ल्ड कप के लिहाज से अहम यह टूर्नामेंट
एशिया कप टूर्नामेंट टी 20 विश्व कप की तैयारियों के मद्देनजर भारतीय टीम के लिए एक महत्वपूर्ण टूर्नामेंट होने जा रहा है. इस टूर्नामेंट से पहले ही पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने कोहली को लेकर एक बड़ी भविष्यवाणी की है. अपने YouTube चैनल पर बोलते हुए कनेरिया ने कहा कि एशिया कप कोहली के करियर को बदल देने वाला है.
कनेरिया ने कहा, 'एशिया कप विराट कोहली के करियर को बदल करके रख देगा. यह टूर्नामेंट उनके करियर को लंबा करने के लिए महत्वपूर्ण है और मुझे लगता है कि वह अच्छा करेंगे. हालांकि कई पूर्व क्रिकेटरों ने कहा है कि कोहली टीम पर भारी बोझ हैं अगर वह रन स्कोर नहीं करते हैं. इसलिए उन्हें ध्यान से सोचने की जरूरत है कि वह कैसे वापसी कर सकते हैं. ऐसा इसलिए है क्योंकि अय्यर, सैमसन और गिल जैसे बल्लेबाज मौके का इंतजार कर रहे हैं.'
कोहली को चौथे नंबर पर खेलना चाहिए: कनेरिया
दानिश कनेरिया ने एशिया कप टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम में कोहली के बैटिंग पॉजिशन पर भी प्रकाश डाला. कई विशेषज्ञों ने कहा है कि विराट कोहली को भारत के लिए ओपनिंग करना चाहिए. लेकिन कनेरिया के मुताबिक विराट नंबर-4 पर सबसे उपयुक्त हैं. उन्होंने कहा, 'रोहित शर्मा और केएल राहुल ओपनिंग करेंगे. लेकिन मैं सूर्यकुमार यादव को नंबर 3 पर रखूंगा और उसके बाद कोहली को. कोहली को सेट होने और ध्यान से खेलने के लिए कुछ समय चाहिए. इसलिए मुझे लगता है कि उन्हें नंबर-4 पर बल्लेबाजी करनी चाहिए.'

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.

पाकिस्तान के ऑलराउंडर इमाद वसीम ने तलाक की घोषणा के दो महीने के भीतर दूसरी शादी कर ली है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में अपने फैसलों पर पछतावा जताते हुए नई पत्नी नायला के साथ शांत और सम्मानजनक जीवन की उम्मीद जताई. वहीं पहली पत्नी सानिया अशफाक ने रिश्ते टूटने के पीछे तीसरे व्यक्ति की भूमिका सहित गंभीर आरोप लगाए हैं.







