
Virat Kohli argument: अंपायर ने दी शमी को वॉर्निंग तो खफा हुए कोहली, मैदान पर हुई तीखी बहस, Video
AajTak
केपटाउन टेस्ट के दूसरे दिन कप्तान विराट कोहली की फील्ड अंपायर से बहस हो गई. अंपायर ने मोहम्मद शमी को डेंजर एरिया के मसले पर टोका था, लेकिन रिप्ले में कुछ और ही दिखाई दिया था.
Virat Kohli Argument: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे केपटाउन टेस्ट मैच के दूसरे दिन एक बार फिर मैदान पर गर्मागर्मी का माहौल रहा. टीम इंडिया जब बॉलिंग कर रही थी, उस वक्त मोहम्मद शमी को अंपायर की ओर से वॉर्निंग मिली. लेकिन कप्तान विराट कोहली इससे खफा हो गए और उनकी अंपायर के साथ तीखी बहस हो गई. दरअसल, मोहम्मद शमी जब बॉलिंग कर रहे थे तब फील्ड अंपायर मरास एरासमस ने उन्हें वॉर्निंग दी. वो इसलिए क्योंकि अंपायर को लग रहा था कि फॉलोअप के दौरान मोहम्मद शमी पिच के डेंजर एरिया पर पैर कर रहे थे. इसलिए अंपायर ने उन्हें टोक दिया. Umpire uncle Ball kidhar swing hori h ? #MEMES #Kohli pic.twitter.com/fbyhZ0Iu6l pic.twitter.com/k7M5FxOhOJ

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












