
Virat Kohli: विराट कोहली इंग्लैंड को दिखाएंगे अपना 'पुष्पा' अवतार! नेट प्रैक्टिस में दिखाया ट्रेलर, VIDEO
AajTak
इंडिया और इंग्लैंड के बीच पिछले साल 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई थी. तब कोरोना मामलों के चलते पांचवां टेस्ट नहीं हो सका था, जो अब खेला जाएगा. यह मैच आज (1 जुलाई) से खेला जाएगा...
पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन टेस्ट से पहले अपना 'पुष्पा' अवतार का ट्रेलर दिखाया है. इससे उन्होंने संकेत दिया है कि वह टेस्ट मैच में भी इसी पुष्पा स्टाइल में खेलते दिखाई देंगे. दरअसल, पुष्पा एक साउथ इंडियन फिल्म है, जिसका सिग्नेचर स्टाइल काफी फेमस हुआ था.
दरअसल, इंडिया और इंग्लैंड के बीच पिछले साल 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई थी. तब कोरोना मामलों के चलते पांचवां टेस्ट नहीं हो सका था, जो अब खेला जाएगा. यह मैच आज (1 जुलाई) से खेला जाएगा. फिलहाल, सीरीज में भारतीय टीम ने 2-1 की बढ़त बना रखी है.
विराट कोहली का वीडियो वायरल हुआ
मैच से पहले नेट प्रैक्टिस में विराट कोहली ने जमकर पसीना बहाया है. इसी दौरान वह जब प्रैक्टिस के लिए तैयार हो रहे थे, तभी उन्होंने ओपनर शुभमन गिल के सामने फिल्म 'पुष्पा' का सिग्नेचर स्टाइल किया और गिल से कुछ कहने लगे. हालांकि कोहली की आवाज रिकॉर्ड नहीं हो सकी, लेकिन उनका यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है.
Match Day 😎🔥#INDvsENG #ViratKohli𓃵 pic.twitter.com/ACcI7TRn5Q
कोहली को इस मैच का बेसब्री से इंतजार













