
Virat Kohli: 'मैं 40-45 से खुश नहीं होता', रिकॉर्डतोड़ पारी के बाद राहुल द्रविड़ ने लिया विराट कोहली का इंटरव्यू, देखें
AajTak
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट में 186 रनों की पारी खेली. विराट कोहली की इस मैराथन पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला. हेड कोच राहुल द्रविड़ ने मैच के बाद कोहली से विस्तार में बातचीत की है, जिसमें कई मज़ेदार किस्से निकलकर आए हैं.
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज़ का आखिरी मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ. लेकिन इस मैच में भारतीय टीम और उसके फैन्स के लिए एक खुशखबरी आई. टीम इंडिया के स्टार प्लेयर विराट कोहली ने इस मैच में 186 रनों की पारी खेली और इसी के साथ टेस्ट फॉर्मेट में उनका 3 साल से चला आ रहा शतकों का सूखा भी खत्म हो गया. विराट कोहली को इस पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी मिला.
इस शानदार पारी के बाद टीम इंडिया के हेड कोच और पूर्व क्रिकेटर राहुल द्रविड़ ने विराट कोहली से खास बातचीत की, जिसका वीडियो बीसीसीआई ने जारी किया है. विराट कोहली ने इस बातचीत में बताया कि यह पारी किस तरह उनकी अन्य पारियों से अलग थी, जो काफी धीमी और ध्यान से खेली गई पारी थी.
राहुल ने लिए कोहली के मज़े हेड कोच राहुल द्रविड़ ने यहां विराट कोहली के मज़े भी लिए और कहा कि मैंने बतौर प्लेयर, बतौर दर्शक विराट कोहली के कई टेस्ट शतक देखे हैं, लेकिन बतौर कोच मैं पिछले 15-16 महीनों से इस पल का इंतजार कर रहा था. आखिरकार वह पल आया और हमने विराट कोहली की एक और टेस्ट सेंचुरी देखी.
बाउंड्री लगाना आसान नहीं था: कोहली विराट कोहली ने इस पारी के बारे में बात की और कहा कि मुझे पता कि मैं अच्छा खेल रहा हूं, यह बल्लेबाजी के लिए बेहतर विकेट था. ऑस्ट्रेलिया के बॉलर्स ने बढ़िया बॉलिंग की और इस पिच से जितनी भी मदद ली जा सकती थी, वह ली. कोहली बोले कि ऑस्ट्रेलिया ने मेरे लिए 7-2 का फील्ड लगाया, यहां बाउंड्री लगाना आसान नहीं था.
186 रनों की पारी खेलने वाले विराट कोहली ने बताया कि कई बार ऐसा होता है आपको सिंगल-डबल पर निर्भर रहना पड़ता है, अगर चार सेशन में कोई बाउंड्री नहीं आती है तो मैं उसके लिए तैयार हूं. विराट ने बताया कि हमें इस तरह की बड़ी पारी खेलने के लिए आपको फिजिकली फिट रहना जरूरी है, ताकि आप मानसिक रूप से तैयार हो तो वह आपको सपोर्ट कर सकें.
A conversation full of calmness, respect & inspiration written all over it! 😊 🙌 A special post series-win chat with #TeamIndia Head Coach Rahul Dravid & @imVkohli at the Narendra Modi Stadium, Ahmedabad 👍 👍 - By @RajalArora FULL INTERVIEW 🔽 #INDvAUShttps://t.co/nF0XfltRg2 pic.twitter.com/iHU1jZ1CKG

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.

पाकिस्तान के ऑलराउंडर इमाद वसीम ने तलाक की घोषणा के दो महीने के भीतर दूसरी शादी कर ली है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में अपने फैसलों पर पछतावा जताते हुए नई पत्नी नायला के साथ शांत और सम्मानजनक जीवन की उम्मीद जताई. वहीं पहली पत्नी सानिया अशफाक ने रिश्ते टूटने के पीछे तीसरे व्यक्ति की भूमिका सहित गंभीर आरोप लगाए हैं.







