
Virat Kohli: भगवंत मान ने कहा था- कोहली भी रोज शतक नहीं मारता, चार घंटे बाद ही आ गई सेंचुरी
AajTak
पूर्व कप्तान विराट कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ शतक जड़ दिया है. इस शतक की टाइमिंग भी कमाल की रही, क्योंकि शनिवार सुबह ही भगवंत मान एक उदाहरण में कोहली के शतक पर बात कर रहे थे.
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे में सेंचुरी जड़ दी है. विराट कोहली के वनडे करियर की यह 44वीं सेंचुरी है, करीब तीन साल के बाद उनके बल्ले से वनडे क्रिकेट में कोई शतक निकला है. यह मौका भी खास रहा, क्योंकि शनिवार सुबह ही पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जिक्र किया था कि विराट कोहली भी रोज शतक नहीं मारता है, इस बयान के कुछ घंटे बाद ही विराट कोहली के बल्ले से शतक निकल गया.भगवंत मान ने क्या कहा था? एजेंडा आजतक में शामिल हुए पंजाब के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान से जब पार्टी के गुजरात चुनाव में प्रदर्शन पर सवाल हुआ, तब उन्होंने विराट कोहली का उदाहरण दिया. भगवंत मान ने कहा कि हर दिन तो विराट कोहली भी सेंचुरी नहीं मारता, हम लगातार मेहनत करते हैं. भगवंत मान का यह बयान चर्चा में बना रहा.
यहां पढ़ें पूरा बयान: 'हर रोज तो कोहली भी सेंचुरी नहीं लगाता', गुजरात में जीत के दावे फेल होने पर बोले भगवंत मान और कोहली ने जड़ दिया शतक... भगवंत मान जब यह बयान दे रहे थे, उसी वक्त टीम इंडिया बांग्लादेश के खिलाफ तीसरा वनडे खेल रही थी. यहां विराट कोहली ने कमाल कर दिया और अपने करियर का 44वां शतक जड़ दिया. विराट कोहली के बल्ले से करीब तीन साल बाद वनडे क्रिकेट में कोई शतक निकला है. वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में वह सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे नंबर पर हैं.
विराट कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ 113 रनों की पारी खेली, 90 बॉल की इस पारी में विराट ने 11 चौके जमाए और 2 छक्के भी जड़े. विराट कोहली के करियर की यह 44वीं सेंचुरी है, जबकि इंटरनेशनल क्रिकेट में यह 72वां शतक है. उन्होंने इस मामले में रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ दिया है और अब उनसे आगे सिर्फ सचिन तेंदुलकर (100 शतक) हैं.
क्लिक करें: टीम इंडिया को मिला चौथा दोहरा शतकवीर, सचिन-सहवाग-रोहित के बाद ईशान किशन की डबल सेंचुरी
वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक
सचिन तेंदुलकर- 49 शतक विराट कोहली- 44 शतक रिकी पोंटिंग- 30 शतक रोहित शर्मा- 29 शतक

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












