
Virat Kohli: 'क्या होगा अगर मैं...', विराट कोहली ने तीसरे वनडे से पहले शेयर किया स्पेशल पोस्ट
AajTak
विराट कोहली की फॉर्म फैन्स के लिए चिंता का सबब बनी हुई है. कोहली के पास इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में फॉर्म हासिल करने का मौका रहेगा.
भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मैच रविवार (16 जुलाई) को मैनचेस्टर में खेला जाएगा. इस मुकाबले में भारतीय फैन्स की निगाहें स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पर होंगी जो आउट फॉर्म चल रहे हैं. यदि भारत इस मुकाबले को जीत लेता है तो वह सीरीज पर कब्जा जमा लेगा. ऐसी स्थिति में कोहली का अच्छा प्रदर्शन करना बेहद जरूरी होगा.
इस मुकाबले से पहले विराट कोहाली ने एक स्पेशल पोस्ट किया है. विराट कोहली ने ट्वीटर पर लिखा, 'क्या होगा अगर मैं गिर गया? ओह, लेकिन डॉर्लिंग क्या हुआ अगर तुम उड़ गए.' इससे पता चलता है कि कोहली को अब भी अपनी काबिलियत पूरा भरोसा है.
कोहली की फॉर्म फैन्स और एक्सपर्ट्स दोनों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है. इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान जहां क्रिकेट विशेषज्ञ आराम की सलाह दे रहे थे, वहीं अब विंडीज दौरे पर आराम करने को लेकर कोहली की आलोचना हो रही है. इरफान पठान और वेंकटेश प्रसाद जैसे पूर्व भारतीय खिलाड़ियों ने कहा है कि आराम करते हुए कोई भी फॉर्म में वापस नहीं आता है.
केविन पीटरसन ने किया सपोर्ट
पांच पारियों में बनाए महज 59 रन
उधर, केविन पीटरसन ने कोहली के सपोर्ट में स्पेशल पोस्ट किया है. पीटरसन ने लिखा, 'आपके करियर में कुछ सर्वश्रेष्ठ रहे हैं जिन्होंने खेल खेला है, केवल काश वे वही कर पाते जो आपने अब तक हासिल किया है. गर्व करें, लंबा खेलें और जीवन का आनंद लें. वहां सिर्फ क्रिकेट के बॉयोबबल से कहीं अधिक है.'

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को चैम्पियन बनाने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर इन दिनों अपने परिवार के साथ Singapore में छुट्टियां मना रहे हैं. लंबे और दबाव भरे टूर्नामेंट के बाद यह ब्रेक उनके लिए खास है, जहां वह क्रिकेट से दूर सुकून के पल बिता रहे हैं. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका रिलैक्स और खुशहाल अंदाज़ साफ नजर आ रहा है.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.











