अभिषेक-रिंकू का धुआंधार शो, नंबर 8 तक बैटिंग और 7 गेंदबाजी ऑप्शन, नागपुर T20 ने दिए टीम इंडिया को 4 बड़े पॉजिटिव संकेत
AajTak
भारत और न्यूजीलैंड के बीच नागपुर में खेला गया पहला टी20 सूर्या एंड कंपनी के नाम रहा. वहीं इस मुकाबले से भारतीय टीम को कई पॉजिटिव संकेत भी मिले हैं, जो 7 फरवरी से शुरू हो रहे टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिहाज से अहम हैं.
अभिषेक शर्मा की विस्फोटक 84 रन की पारी और रिंकू सिंह की शानदार फिनिशिंग के दम पर भारत ने पहले T20I में न्यूजीलैंड को 48 रन से हराया. भारत ने 238 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. जवाब में ग्लेन फिलिप्स के अर्धशतक के बावजूद न्यूजीलैंड की टीम महज 190 रन बना सकी.
इस मुकाबले से भारतीय टीम के लिए वर्ल्ड कप से पहले कई पॉजिटिव संकेत भी मिले. जोकि 7 फरवरी से शुरू हो रहे टी20 वर्ल्ड कप से पहले अहम हैं.
A commanding performance! 🔝#TeamIndia win by 4⃣8⃣ runs in Nagpur to take a 1⃣-0⃣ lead in the 5-match T20I series 👏 Scorecard ▶️ https://t.co/ItzV352h5X#INDvNZ | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/BuAT0BluHk
अभिषेक ने डराया, रिंकू ने थर्राया अभिषेक ने महज 35 गेंदों पर 84 रन ठोकते हुए दर्शकों को रोमांच से भर दिया. 22 गेंदों में उनका अर्धशतक आया. उनकी पारी में आठ लंबे छक्के और पांच चौके शामिल रहे. अंत में रिंकू सिंह ने 20 गेंदों पर नाबाद 44 रन बनाकर भारत को 20 ओवर में 7 विकेट पर 238 रन तक पहुंचाया. कुल मिलाकर ओपनिंग और फिनिशर के रूप में भारत को राहत मिली.
अक्षर पटेल आए नंबर 8 पर बल्लेबाजी के लिए... गंभीर जब से कोच बने हैं वो ऑलराउंडर्स और गहरी बल्लेबाजी की बात करते हैं, नागपुर में अक्षर पटेल नंबर 8 पर बल्लेबाजी करने आए. हालांकि वो ऊपरी क्रम में भी बल्लेबाजी करने के माहिर हैं, ऐसे यह बात अच्छी है कि भारतीय टीम में डेप्थ दिख रही है.
For his authoritative opening act, Abhishek Sharma bags the Player of the Match award 🏅 Relive his knock ▶️ https://t.co/WSNLEfd35F#TeamIndia | #INDvNZ | @IDFCFIRSTBank | @OfficialAbhi04 pic.twitter.com/3mCtrzuub2

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.











