
Virar Kohli Anushka Sharma: सरदार बने विराट कोहली, पत्नी अनुष्का संग जमकर किया भांगड़ा, VIDEO
AajTak
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह सरदार के गेटअप में नजर आ रहे हैं. कोहली ने अनुष्का के साथ भांगड़ा भी किया...
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली इन दिनों क्रिकेट से कुछ समय का ब्रेक लेकर फैमिली के साथ छुट्टियां मना रहे हैं. कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका के साथ मालदीव में छुट्टियां बिता रहे हैं. साथ ही सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं.
कोहली ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह सरदार बने हुए नजर आ रहे हैं. पूरे वीडियो में कोहली कुछ ना कुछ चेंज करते नजर आए हैं. वीडियो में कोहली कभी अनुष्का के साथ कॉफी पीते दिखते हैं, तो कभी साथ में भांगड़ा करते हैं.
फैन्स ने दिए मजेदार रिएक्शन
कोहली ने वीडियो शेयर करने के साथ ही पोस्ट में लिखा- कुछ यादगार पल.... कोहली ने इस पोस्ट में अनुष्का को भी टैग किया है. इस पोस्ट पर फैन्स ने भी फायर और दिल के इमोजी बनाकर रिप्लाई किया. एक यूजर ने लिखा- किंग और क्वीन. एक अन्य यूजर ने लिखा- जो विराट और अनुष्का से चले, वो जरा साइड से चले.
पहले भी सरदार बन चुके हैं कोहली
यह पहली बार नहीं है, जब कोहली सरदार के गेटअप में दिखे हैं. इससे पहले भी इसी साल फरवरी में कोहली की कुछ फोटोज वायरल हुई थीं. जिसमें विराट कोहली का लुक सबसे ज्यादा चर्चा में बना हुआ था. विराट सरदार के लुक में नजर आए थे. वह फोन पर किसी से बात करने में बिजी थे, तभी पैपराजी ने उन्हें अपने कैमरों में कैद कर लिया. व्हाइट शर्ट पर ब्लू कलर की पगड़ी बांधे विराट कोहली सरदार के लुक में काफी हैंडसम लग रहे थे.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








