
Viral Video: जब नर्स लकवाग्रस्त मरीज संग करने लगी डांस!
AajTak
सोशल मीडिया (Social Media) पर दिल को छू लेने वाला एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है. जिसमें एक नर्स लकवाग्रस्त मरीज (Paralytic Patient) को थेरेपी देती नजर आई, वो भी डांस के जरिये. उसने अपने मरीज के लिए फिजियोथेरेपी सेशन को थोड़ा मज़ेदार बनाने की कोशिश की और उस मरीज के चेहरे पर फैली मुस्कान इस बात का सबूत है कि वह अपने इस कोशिश में कामयाब रही. ट्विटर पर पोस्ट वीडियो को देखकर लोग नर्स की प्रशंसा कर रहे हैं. एक यूजर का कहना है कि नर्स ने बड़ी चतुराई से डांस करते हुए लकवाग्रस्त मरीज़ में उमंग और उत्साह भरकर फिजियोथेरेपी एक्सरसाइज करवा दी.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











