
Viral होने के लिए खा ली 'घिनौनी' चीज, सुन लिया तो पकड़ लेंगे माथा
AajTak
फ्लोरिडा के एक शख्स ने सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए सारी हदें ही पार कर दीं. उसने एक ऐसी चीज खा ली जो उसके लिए जानलेवा हो सकती थी. जिसने भी टिकटॉक के लिए उसकी इस हरकत को जाना वह घिना गया.
सोशल मीडिया पर लाइक्स और फॉलो के लिए लोग किसी भी हद से गुजर जा रहे हैं. कोई स्टंट करके जान जोखिम में डाल रहा है तो कोई बीच सड़क पर बेवकूफी करने से भी नहीं हिचकिचा रहा. हाल में एक शख्स ने टिकटॉक पर व्यूज के लिए जो किया वह हैरान करने वाला था. खुद के एक्सट्रीम ईटर बताने 23 साल के Nichola Kratka फ्लोरिडा के कंटेंट क्रिएटर हैं.
थोड़ी ही देर में हुआ ये हाल
हाल में एक झील से उसने एक मछली पकड़ी. ये जानते हुए कि मछली पैरासाइट्स, केचुओं से भरी हुई और संक्रमित है, निकोला ने इसे फेंकने की जगह खाने का फैसला किया. नतीजा ये हुआ कि थोड़ी ही देर में उसे खतरनाक असर हुआ. उसे पेट में दर्द, दस्त, मतली और कमजोरी जैसे रिएक्शन का अनुभव होने लगा.
'मैं एक्सट्रीम ईटिंग जारी रखूंगा'
संक्रमित मछली खाते हुए वायरल होने की उम्मीद में उसने खुद को ऐसा करते हुए कैमरा से शूट भी किया. हालत ये हुई कि उसे तुरंत अस्पताल जाकर इलाज कराना पड़ा लेकिन फिर भी, निकोला ने कहा कि उसे "कोई पछतावा नहीं" है. निकोला ने एक फॉलो-अप टिकटॉक वीडियो में अपने फॉलोअर्स से कहा, "मैं बेवकूफ हूं, मैं झूठ नहीं बोलूंगा, यह पूरी तरह से मेरी गलती थी. मैं डॉक्टर के पास गया और उसने कहा कि इसकी पूरी संभावना है कि मेरे अंदर टेपवर्म या किसी प्रकार का पैरासाइट हैं. मैं बिना रुके बाथरूम जा रहा हूं, पेट दर्द से कराह रहा हूं.'' उन्होंने कहा, '' लेकिन इसके साथ ही मुझे कोई पछतावा नहीं है. जब तक मैं जीवित हूं मैं एक्सट्रीम ईटिंग जारी रखूंगा."
आंख या सिर में घुस गए कीड़े तो...

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.












