
Vinod Kambli Health Update: विनोद कांबली को आया बुखार, डॉक्टर ने बताया अब कैसी है हालत... जानें ताजा मेडिकल बुलेटिन
AajTak
Vinod Kambli Latest Health Update: ठाणे के एक अस्पताल में भर्ती पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली को बुखार आ गया है. हालांकि उनकी हालत स्थिर है. वहीं उनको सांसद श्रीकांत शिंदे ने 5 लाख रुपये की सहायता देने का वादा किया है.
Vinod Kambli Latest Health Update: पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली को बुखार आ गया, लेकिन उनकी हालत स्थिर है, उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों ने यह जानकारी दी. कांबली को ब्रेन में क्लॉट जमने के बाद में ठाणे जिले के एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया था.
डॉ. विवेक त्रिवेदी ने 24 दिसंबर को PTI को बताया कि कांबली (52) यूरिन इंफेक्शन के इलाज के प्रति पॉजिटिव रेस्पॉन्स दे रहे हैं, जिसके लिए उन्हें शनिवार (21 दिसंबर) को भिवंडी शहर के निकट आकृति अस्पताल में भर्ती कराया गया था. त्रिवेदी उस मेडिकल टीम का नेतृत्व कर रहे हैं, जो पूर्व क्रिकेटर के स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है.
उन्होंने बताया कि डॉक्टर पूर्व भारतीय बल्लेबाज का एमआरआई (मैग्नेटिक रेजोनेंस इमेजिंग) करने की योजना बना रहे थे, लेकिन उन्हें बुखार आ गया है, इसलिए इस जांच को बाद में किया जाएगा.
त्रिवेदी ने बताया कि पहले की गई कई मेडिकल जांचों में उनके मस्तिष्क में थक्के पाए जाने के बाद एमआरआई जांच जरूरी हो गई थी. उन्होंने बताया कि कांबली को एक या दो दिन में आईसीयू से बाहर निकाल दिया जाएगा और करीब चार दिन बाद उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी.
उन्होंने कहा कि मुंबई के पूर्व क्रिकेटर की हालत भर्ती के समय गंभीर थी. तब उन्हें मूत्र संक्रमण हुआ था और उनके मूत्राशय में मवाद जमा हो गया था. अस्पताल में भर्ती होने पर मवाद निकाला गया. त्रिवेदी ने कहा कि कुछ और दिन घर पर रहने से उनकी स्थिति और जटिल हो सकती थी. उन्होंने कहा कि जब उन्हें अस्पताल लाया गया तो उनका ब्लड प्रेशर भी ऊपर नीचे हो रहा था.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








