
Vinod Kambli: आर्थिक तंगी से जूझ रहे पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली, काम की तलाश, बोले- सचिन तेंदुलकर को सब पता है...
AajTak
कभी टीम इंडिया के स्टार प्लेयर रहे विनोद कांबली इन दिनों आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं. 50 साल के विनोद कांबली को काम की तलाश है और वह मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन से गुहार भी लगा चुके हैं. विनोद कांबली का कहना है कि उनके दोस्त सचिन तेंदुलकर को इसके बारे में सब पता है.
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली इन दिनों काम की तलाश में हैं और आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं. कभी भारतीय क्रिकेट की नई सनसनी माने जाने वाले विनोद कांबली का कहना है कि इस वक्त वह सिर्फ बीसीसीआई द्वारा मिलने वाली पेंशन के दम पर ही अपने परिवार का गुजारा कर रहे हैं. विनोद कांबली ने यह भी बताया है कि उनके पूर्व साथी और दोस्त सचिन तेंदुलकर को भी उनके हालात के बारे में पता है, लेकिन वह उनसे कोई उम्मीद नहीं लगा रहे हैं क्योंकि सचिन ने उनकी काफी मदद की है. 50 साल के विनोद कांबली ने 2019 में आखिरी बार किसी टीम की कोचिंग की थी, तब वह टी-20 मुंबई लीग में जुड़े थे. उसके बाद कोरोना ने काफी चीज़ों को बदल दिया, अब वह बीसीसीआई से मिलने वाली 30 हज़ार रुपये की पेंशन पर निर्भर हैं. इसके अलावा वह तेंदुलकर मिडिलसेक्स ग्लोबल अकादमी में भी ट्रेनिंग देते थे, लेकिन वह उनके घर से काफी दूर है.
Honoured to be the chief guest for Omtex ICWC where they've made some brilliant facilities for cricket training. Well done! 👏 pic.twitter.com/P3NCBlUKzL
विनोद कांबली ने बताई अपनी मुश्किल विनोद कांबली ने अपनी आर्थिक स्थिति के बारे में पूरी जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि मैं सुबह 4 बजे उठता था, डीवाई पाटिल स्टेडियम तक कैब से जाता था. उसके बाद शाम को बीकेसी ग्राउंड में सिखा था, जो काफी मुश्किल काम था. मिड डे को विनोद कांबली ने बताया कि मैं सिर्फ बीसीसीआई की पेंशन पर निर्भर हूं, मैं मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के पास भी काम के लिए गया था. मैं उम्मीद करता हूं कि मुझे कोई काम मिल पाएगा.
क्लिक करें: सचिन तेंदुलकर ने दोस्त विनोद कांबली को इस अंदाज में विश किया जन्मदिन जब उनसे सवाल हुआ कि क्या सचिन तेंदुलकर उनकी इस हालत के बारे में जानते हैं, तो उन्होंने कहा कि सचिन को सब पता है, लेकिन मैं उनसे कोई उम्मीद लगाए नहीं बैठा हूं. उन्होंने मुझे अपने यहां काम दिया, मैं काफी खुश था. सचिन मेरे काफी अच्छे दोस्त रहे हैं और हमेशा मेरे लिए खड़े रहे हैं.
ऐसा रहा क्रिकेट करियर, विवादों में भी रहे आपको बता दें कि विनोद कांबली ने भारत के लिए कुल 104 वनडे मैच खेले हैं, जबकि 17 टेस्ट भी खेले हैं. उन्होंने भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 3561 रन बनाए हैं, इनमें चार शतक टेस्ट में और दो शतक वनडे में शामिल हैं. विनोद कांबली ने भारत के लिए 1991 में वनडे डेब्यू किया था, जबकि साल 2000 में उन्होंने आखिरी वनडे खेला था.
अभी कुछ वक्त पहले ही विनोद कांबली सुर्खियों में आए थे, जब उन्हें नशे में गाड़ी चलाने के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया गया था. फरवरी, 2022 में विनोद कांबली ने नशे में ड्राइविंग करते हुए एक गाड़ी में टक्कर मार दी थी, उनके खिलाफ शिकायत हुई तो पुलिस ने उन्हें अरेस्ट कर लिया. हालांकि, कुछ वक्त बाद ही उन्हें बेल भी मिल गई थी.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








