
Vinayak Chaturthi 2025: मार्गशीर्ष की विनायक चतुर्थी पर दो शुभ योग, भद्रा का भी रहेगा साया, नोट कर लें शुभ मुहूर्त
AajTak
Vinayak Chaturthi 2025: विनायक चतुर्थी हर महीने आने वाली शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि होती है. यह दिन भगवान गणेश की पूजा के लिए बहुत शुभ माना जाता है. इसे लोग मासिक गणेश चतुर्थी भी कहते हैं.
Vinayak Chaturthi 2025 Date: मार्गशीर्ष माह की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को मनाई जाने वाली विनायक चतुर्थी इस बार और खास होगी. हर महीने आने वाली यह चतुर्थी भगवान गणेश की उपासना के लिए अत्यंत शुभ मानी जाती है. इसे ‘मासिक गणेश चतुर्थी’ के नाम से जाना जाता है. इस वर्ष मार्गशीर्ष शुक्ल चतुर्थी पर विनायक चतुर्थी व्रत रखा जाएगा. तिथि और ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार यह दिन बेहद शुभ है.
इस चतुर्थी पर दो बहुत ही शुभ योग बन रहे हैं, जो गणेश उपासना को और अधिक फलदायी बनाने वाले हैं. धार्मिक मान्यता के अनुसार ऐसे योगों में की गई पूजा मनोकामनाओं को पूरी करती है. हालांकि इस दिन भद्रा काल का साया भी रहेगा. ज्योतिष के अनुसार भद्रा में किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत करना अशुभ माना जाता है. इसलिए गणेश पूजा और व्रत की विधि करते समय शुभ मुहूर्त देखकर ही पूजा करने की सलाह दी जाती है. जानते हैं इस महीने विनायक चतुर्थी कब है और पूजा करने के लिए शुभ मुहूर्त कब है.
विनायक चतुर्थी 2025
दृक पंचांग के अनुसार चतुर्थी तिथि प्रारंभ 23 नवंबर 2025, शाम 7:24 बजे होगा, चतुर्थी तिथि समाप्त 24 नवंबर 2025, रात 9:22 बजे होगी. उदयातिथि के नियम के अनुसार विनायक चतुर्थी का व्रत 24 नवंबर 2025, सोमवार को रखा जाएगा.
विनायक चतुर्थी पर बन रहे शुभ योग
इस वर्ष विनायक चतुर्थी के दिन दो बेहद शुभ योगों का संयोग बन रहा है, जो इस पर्व की पवित्रता और लाभ को और अधिक बढ़ा देता है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.









