
VIDEO: रामचरितमानस पर सवाल उठाने वालों को विधायक महेश्वर ने ये क्या कह डाला
AajTak
बिहार और यूपी में रामचरितमानस पर टिप्पणी के मामलों के बाद सियासी गलियारों से लेकर धार्मिक संगठनों में आक्रोश दिख रहा है. यूपी और बिहार में बीजेपी मानस पर टिप्पणी करने वाले नेताओं पर हमलावर है. इसी बीच बिहार के एक विधायक का बयान है. इसमें उन्होंने मानस पर टिप्पणी करने वालों को किन्नर (हिजड़ा) कहा है.
बिहार के पटना में निर्दलीय विधायक (MLC) महेश्वर सिंह नें बिना किसी का नाम लिए रामचरितमानस पर सवाल उठाने वालों पर टिप्पणी की है. एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महेश्वर सिंह ने कहा कि रामचरितमानस पर बैन लगाने की मांग करने वाले किन्नर (हिजड़े) हैं. जिनको मानस के बार में ज्ञान नहीं है वो ऐसा बोल रहे हैं.
मानस हमें संस्कार सिखाती है
विधायक ने कहा कि मानस हमें रिश्तों के बारे में बताती है. मानस हमें संस्कार सिखाती है. इसके खिलाफ बोलने वाले लोगों को सजा मिलनी चाहिए. हम सबको साथ लेकर चलने वाले लोग हैं.
बिहार और यूपी में दो नेताओं ने उठाए सवाल
महेश्वर सिंह ये बयान उस वक्त आया है जब बिहार और यूपी में दो नेताओं ने रामचरितमानस पर सवाल उठाए हैं. बीते दिन समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने रामचरितमानस को लेकर कहा था कि कई करोड़ लोग मानस को नहीं पढ़ते, सब बकवास है.
शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर का बयान

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










