
जम्मू-कश्मीर: बैलून जिस पर लिखा पाकिस्तानी एयरलाइंस का नाम... पुंछ में मिला संदिग्ध गुब्बारा
AajTak
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के मेंढर इलाके में PIA के लोगो वाला विमान के आकार का संदिग्ध गुब्बारा मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुट गई हैं. इससे पहले भी सांबा जिले के रामगढ़ क्षेत्र में ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ लिखा गुब्बारा भी बरामद किया जा चुका है. लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं के चलते सीमा से सटे इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी गई है.
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के मेंढर इलाके में पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) के लोगो वाला विमान के आकार का एक गुब्बारा बरामद किया गया है. अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल मामले की जांच जारी है और आगे की जानकारी का इंतजार है.
गुब्बारे पर लिखा 'पीआईए'
यह संदिग्ध गुब्बारा मेंढर कस्बे के गोहलाड़ चौकी क्षेत्र में मिला, जिसके बाद स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुट गई हैं. स्थानीय मीडिया के मुताबिक, गुब्बारे पर पीआईए लिखा हुआ है. फिलहाल यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह गुब्बारा कहां से आया और इसके पीछे क्या मकसद है.
कुछ दिन पहले भी मिला था संदिग्ध गुब्बारा
इससे कुछ दिन पहले सांबा जिले के रामगढ़ इलाके के खानपुर गांव में भी एक संदिग्ध गुब्बारा मिला था. यह गुब्बारा खेतों में पड़ा मिला था, जिस पर उर्दू में ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ लिखा हुआ था. स्थानीय व्यक्ति की सूचना पर पुलिस ने गुब्बारे को अपने कब्जे में ले लिया था और जांच शुरू की गई थी.
सीमा से सटे इलाकों में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.









