
कोलकाता: संदिग्ध हालात में युवती की मौत... गले पर मिले निशान, ऐसे उलझ गई ये मर्डर मिस्ट्री
AajTak
कोलकाता के नारकेलडांगा इलाके में युवती पुष्पा कुमारी की संदिग्ध हालात में मौत का मामला उलझता जा रहा है. मरने वाली उस लड़की के गले पर निशान मिलने के बाद इस सिलसिले में कत्ल का मामला दर्ज किया गया है. पढ़ें इस हत्याकांड की पूरी कहानी.
कोलकाता के नारकेलडांगा इलाके में एक युवा महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई. इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतका अपने ही घर में बेहोशी की हालत में मिली थी. पुलिस के मुताबिक यह मामला सामान्य मौत का नहीं लग रहा है. घटना के बाद से परिवार और पड़ोसियों में दहशत का माहौल है. शुरुआती जांच में कई ऐसे संकेत मिले हैं, जो इस मौत को संदिग्ध बनाते हैं. पुलिस ने पूरे घटनाक्रम को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है.
दो दिन पहले पुलिस को मिली थी सूचना पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान पुष्पा कुमारी के रूप में हुई है. वह राज नारायण साह की बेटी थीं और कोलकाता के शिबतला लेन की रहने वाली थीं. 14 जनवरी को दोपहर करीब 3 बजे पुलिस को सूचना मिली कि पुष्पा कुमारी को एनआरएस मेडिकल कॉलेज अस्पताल के इमरजेंसी विभाग में मृत घोषित किया गया है. सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई. वरिष्ठ अधिकारियों को भी मामले की जानकारी दी गई.
मृतका के गले पर निशान एनआरएस मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (NRSMCH) में डॉक्टरों ने जब युवती की जांच की, तो उसके गले पर संदिग्ध निशान पाए गए. इन निशानों ने डॉक्टरों को भी चौंका दिया. डॉक्टरों ने तत्काल पुलिस को इसकी जानकारी दी. गले पर मिले इन निशानों ने हत्या की आशंका को और गहरा कर दिया. पुलिस अब इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं गला दबाकर हत्या तो नहीं की गई.
पड़ोसी की सूचना पर पिता पहुंचे घर पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मृतका के पिता ने बताया कि उन्हें पड़ोसी कोमल सिंह ने फोन कर सूचना दी थी. पड़ोसी ने कहा कि पुष्पा कुमारी अपने बिस्तर पर अचेत अवस्था में पड़ी हुई हैं और कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रही हैं. यह खबर मिलते ही पिता तुरंत घर पहुंचे. उन्होंने देखा कि बेटी की हालत बेहद गंभीर थी. इसके बाद पड़ोसियों की मदद से उसे अस्पताल ले जाया गया.
अस्पताल पहुंचते ही मृत घोषित पुष्पा कुमारी को उसके पिता और पड़ोसियों द्वारा तुरंत एनआरएस मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया. हालांकि अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे करीब 3:15 बजे मृत घोषित कर दिया. यह खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. पुलिस को अस्पताल से औपचारिक सूचना भेजी गई. इसके बाद पुलिस ने मौके की कार्रवाई शुरू की.
पुलिस ने शुरू की तफ्तीश मौत की सूचना के बाद पुलिस ने पुष्पा कुमारी के घर को मौका-ए-वारदात मानते हुए सील कर लिया. पुलिस ने घर की निगरानी शुरू की और किसी भी तरह की छेड़छाड़ को रोकने के लिए गार्ड तैनात किए गए. फॉरेंसिक सबूतों को सुरक्षित रखने के लिए सख्त कदम उठाए गए है. पुलिस ने पड़ोसियों से भी प्राथमिक पूछताछ की. हर एंगल से जांच की तैयारी की गई.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.









