
'मुंबई ने दो भाईयों के ड्रामे को नहीं, विकास को चुना' बीएमसी चुनाव नतीजों पर बोले मिलिंद देवड़ा
AajTak
मुंबई की सत्ता की असली परीक्षा माने जाने वाले बीएमसी चुनाव के नतीजों ने एक बार फिर शहर की राजनीति को केंद्र में ला दिया है. देश की सबसे अमीर नगर निगम के जनादेश को सिर्फ स्थानीय चुनाव नहीं, बल्कि महाराष्ट्र की सियासत की दिशा तय करने वाला संकेत माना जा रहा है. विकास, जवाबदेही और नेतृत्व को लेकर जनता के फैसले पर अब सभी दल अपनी-अपनी व्याख्या कर रहे हैं.
बीएमसी चुनावों के नतीजों के बीच शिवसेना सांसद मिलिंद देवड़ा ने विपक्ष पर सीधा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि मुंबई की जनता ने इस बार बदलाव, जवाबदेही और विकास के लिए वोट किया है, न कि राजनीति के ड्रामे के लिए.
मिलिंद देवड़ा ने कहा, 'एक मुंबईकर के तौर पर मैं मुंबई की जनता का आभारी हूं, जिन्होंने बदलाव, जवाबदेही और विकास के लिए वोट किया है, न कि दो भाइयों के ड्रामे के लिए. आज साफ हो गया है कि मुंबई की राजनीति में अब सिर्फ दो ही भाई देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे हैं और इनका सरनेम है विकास.'
देवड़ा का इशारा साफ तौर पर उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे की ओर माना जा रहा है, जिन पर उन्होंने 'ड्रामा की राजनीति' करने का आरोप लगाया.
स्याही को लेकर आरोपों पर भी दिया जवाब
बीएमसी चुनाव के बाद विपक्षी दलों के कुछ नेताओं की ओर से यह आरोप लगाए जा रहे हैं कि वोट डालने के बाद उंगली पर लगाई जाने वाली स्याही को एसीटोन से मिटाया जा सकता है. इस पर भी मिलिंद देवड़ा ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, 'मेरी उंगली पर अब भी स्याही लगी हुई है, जबकि मैं अक्सर हैंड सैनिटाइज़र का इस्तेमाल करता हूं.'
देवड़ा ने कहा कि चुनावी हार के बाद बार-बार बहाने बनाए जा रहे हैं. 'कभी ईवीएम को दोष दिया जाता है, कभी वोटर लिस्ट में बदलाव को, और अब उंगली की स्याही को. ये सब उन पार्टियों के अंदर लोकतंत्र की कमी को छुपाने के बहाने हैं.'

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.









