
BMC में हार के बावजूद ठाकरे ब्रदर्स ने बचा ली साख, ऐसा क्यों बोले Axis My India के एमडी प्रदीप गुप्ता
AajTak
बीएमसी चुनाव में बीजेपी-शिवसेना शिंदे गुट का गठबंधन आगे चल रहा है. ठाकरे बंधुओं और एनसीपी-एसपी का गठबंधन भी 80 से अधिक सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. Axis My India के एमडी प्रदीप गुप्ता ने कहा है कि हार के बावजूद ठाकरे बंधु मराठी बहुल इलाकों, खासकर ग्रेटर मुंबई में अपनी साख बचाने में कामयाब रहे हैं. हार के बावजूद उनके वजूद पर सवाल नहीं उठाए जा सकते.
महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव में आज मतगणना का दिन है. वोटों की गिनती अभी जारी है. बीएमसी में बीजेपी और शिवसेना शिंदे गुट का गठबंधन 115 सीटों पर आगे चल रहा है. वहीं ठाकरे बंधुओं और एनसीपी-एसपी का अलायंस 82 सीटों पर आगे है. इस चुनाव में पहली बार बीएमसी की सत्ता बीजेपी के हाथों में जाती दिख रही है. लिहाजा ठाकरे ब्रांड पर सवाल उठ रहे हैं.
Axis My India के एमडी प्रदीप गुप्ता से ठाकरे ब्रदर्स को लेकर सवाल पूछा गया. सवाल था कि, क्या आज यह कहा जा सकता है कि शिवसेना (यूबीटी) और MNS ने साथ में आकर मराठी बहुल इलाकों में अपनी साख बचा ली है.
'हार हुई लेकिन वजूद पर सवाल नहीं उठा सकते'
प्रदीप गुप्ता ने जवाब दिया, 'ठाकरे बंधु मराठी बहुल इलाकों में, खासकर ग्रेटर मुंबई में अपनी साख बचाने में कामयाब हुए हैं. पिछले चुनाव में शिवसेना को 84 सीटें मिली थीं. अब उसमें माइनस शिंदे और प्लस MNS हो चुका है. यूबीटी+ के 80 के आंकड़े को छोड़िए. दोनों भाइयों का आंकड़ा 72 का है. अगर दोनों भाई 72 सीटें भी जीत पा रहे हैं तो यह अच्छा संकेत है. हार तो हुई है लेकिन इतनी भी खराब नहीं कि हम उनके वजूद या अस्तित्व पर सवाल उठाएं.'
पहली बार BMC में होगा बीजेपी का मेयर
बीएमसी में बीजेपी 88, शिवसेना 27, शिवसेना उद्धव गुट 72, एनसीपी 4, एनसीपी-एसपी 2, कांग्रेस 15, मनसे 8, वीबीए 1 और अन्य 9 सीटों पर आगे चल रहे हैं. राज्य के 29 नगर निगमों में से 23 में बीजेपी के नेतृत्व वाला गठबंधन बढ़त बनाए हुए है. मुंबई, पुणे, नागपुर और नासिक जैसे बड़े शहरों में गठबंधन को साफ बढ़त मिली है.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.









