
'अब मुंबई आकर मिलूंगा...', BMC में बंपर जीत के बीच निशिकांत दुबे की ठाकरे बंधुओं को सीधी चुनौती
AajTak
Nishikant Dubey Post: बीएमसी चुनाव में BJP गठबंधन को बहुमत मिलने के बाद सांसद निशिकांत दुबे ने X पर पोस्ट कर उद्धव और राज ठाकरे को चुनौती दी है. उन्होंने जल्द ही मुंबई आकर दोनों नेताओं से मिलने का ऐलान किया है.
महाराष्ट्र के नगरीय निकायों और खासकर बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) चुनाव के ताजा रुझानों में भाजपा गठबंधन (महायुति) को स्पष्ट बहुमत मिलता देख BJP सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया पर एक तरह से मोर्चा खोल दिया है. उन्होंने अपने पोस्ट के जरिए संकेत दिया है कि मुंबई की सत्ता से 'ठाकरे युग' की विदाई अब औपचारिकता मात्र है.
निशिकांत दुबे ने अपने 'X' पोस्ट में जीत की खुशी जताते हुए लिखा कि वे जल्द ही मुंबई पहुंचकर उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे से मुलाकात करेंगे. उनके इस पोस्ट को हालिया 'भाषा विवाद' और 'पटक-पटक कर मारने' वाली टिप्पणी के जवाब के रूप में देखा जा रहा है.
इस पोस्ट के राजनीतिक मायने यह निकाले जा रहे हैं कि निशिकांत दुबे यह संदेश देना चाहते हैं कि मुंबई अब किसी एक परिवार या 'भाषावाद' की जागीर नहीं रही, बल्कि वहां के मतदाताओं ने 'सबका साथ-सबका विकास' वाली भाजपा नीति पर मुहर लगा दी है.
राज-उद्धव की जोड़ी हुई फेल बता दें कि चुनावी रुझाानों में भाजपा+ गठबंधन 115 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं, जो बहुमत के 114 के आंकड़े के पार है. उधर, उद्धव सेना + MNS महज 68 सीटें के आसपास दिख रही है.
वहीं, कांग्रेस को 10 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं. यही नहीं, महाराष्ट्र के नागपुर, ठाणे, पुणे में भी बीजेपी गठबंधन जीत के आंकड़ों को छूता नजा आ रहा है. सांसद दुबे का यह आत्मविश्वास बीएमसी के इन चुनावी रिजल्ट के रुझानों से उपजा है.
यह भी पढ़ें: 'बिहार-UP आओ, "'बिहार-UP आओ, पटक-पटक के मारेंगे...', BJP सांसद निशिकांत दुबे की राज ठाकरे को खुली चुनौती रुझानों ने साफ कर दिया है कि राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे का 'मराठी कार्ड' और एक-दूसरे से हाथ मिलाना भी भाजपा की आंधी को नहीं रोक सका.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.









