
ED की बड़ी कार्रवाई, अल फला यूनिवर्सिटी और जवाद सिद्दीकी से जुड़ी 140 करोड़ की संपत्ति अटैच
AajTak
प्रवर्तन निदेशालय ने अल फला से जुड़ी करीब 140 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की है. इसमें 54 एकड़ जमीन और उस पर बने 20 भवन शामिल हैं, जहां अल फला यूनिवर्सिटी स्थित है. ईडी ने इस मामले में जवाद सिद्दीकी और अल फला चैरिटेबल ट्रस्ट के खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल की है.
प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अल फला से जुड़ी करीब 140 करोड़ रुपये की संपत्ति को अटैच कर लिया है. ईडी द्वारा अटैच की गई संपत्ति में 54 एकड़ जमीन और उस पर बने 20 भवन शामिल हैं. यही वह परिसर है जहां अल फला यूनिवर्सिटी का संचालन किया जा रहा है.
ईडी के अनुसार यह कार्रवाई जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर की गई है. एजेंसी ने इस मामले में चार्जशीट भी दाखिल कर दी है. चार्जशीट में जवाद सिद्दीकी और अल फला चैरिटेबल ट्रस्ट को आरोपी बनाया गया है. जवाद सिद्दीकी अल फला चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन बताए जा रहे हैं.
अल फला यूनिवर्सिटी पर ईडी की बड़ी कार्रवाई
अल फला यूनिवर्सिटी इससे पहले भी जांच एजेंसियों के रडार पर आ चुकी है. बताया गया है कि रेड फोर्ट ब्लास्ट केस की जांच के दौरान इस यूनिवर्सिटी का नाम सामने आया था. इसी जांच के तहत ईडी ने मामले की पड़ताल शुरू की और वित्तीय लेनदेन से जुड़े दस्तावेजों की जांच की गई.
ईडी की जांच में सामने आया कि यूनिवर्सिटी से जुड़ी जमीन और भवनों की कीमत करीब 140 करोड़ रुपये आंकी गई है. इसके बाद एजेंसी ने कानूनी प्रक्रिया के तहत इन संपत्तियों को अटैच करने की कार्रवाई की.
जमीन और भवनों की कीमत करीब 140 करोड़ रुपये

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.









