
'मुंबई को भाषा-प्रांत के झगड़े नहीं, विकास चाहिए', शिंदे गुट का राज-उद्धव पर करारा तंज
AajTak
महाराष्ट्र के नगर निकाय चुनावों के नतीजों के बीच शिवसेना (शिंदे गुट) नेता संजय निरुपम ने उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे की पार्टियों पर तीखा हमला बोला है. निरुपम ने कहा कि मुंबई अब भाषा और प्रांत की राजनीति से आगे निकल चुकी है और उसे ज़हर भरे विचार नहीं बल्कि विकास चाहिए. उनके मुताबिक, मुंबईकरों ने एजेंडा तय कर दिया है. विकास, विकास और सिर्फ विकास.
महाराष्ट्र के नगर निकाय चुनावों के आए रुझानों के बाद शिवसेना (शिंदे गुट) के वरिष्ठ नेता संजय निरुपम ने उद्धव ठाकरे गुट और राज ठाकरे की पार्टी के खराब प्रदर्शन को लेकर तीखा हमला बोला है. खास तौर पर उन्होंने राज ठाकरे की राजनीति और उनके एजेंडे पर सवाल खड़े किए है जो अक्सर उत्तर भारतीयों और बिहार-यूपी के लोगों को निशाने पर लेते रहे हैं.
'जो मुंबई हित की बात करेगा, वही मुंबई पर राज करेगा'
संजय निरुपम ने दो टूक शब्दों में कहा, 'जो मुंबई हित की बात करेगा, वही मुंबई पर राज करेगा.' उन्होंने कहा कि नई सदी का एक चौथाई हिस्सा गुजर चुका है और इस दौरान मुंबई बहुत आगे बढ़ चुकी है. आज की मुंबई भाषा और प्रांत के झगड़ों से कहीं ऊपर उठ चुकी है. निरुपम ने कहा कि अब मुंबईकरों को स्वच्छ हवा, शुद्ध पानी और साफ-सुथरा चमकता शहर चाहिए, न कि नफरत और विभाजन की राजनीति.
'विकास ही मुंबईकरों का एजेंडा'
उन्होंने बिना नाम लिए राज ठाकरे की राजनीति पर तंज कसते हुए कहा, 'ज़हर से भरे विचार और दूर्गंधपूर्ण नैरेटिव अब मुंबई को मंज़ूर नहीं.' संजय निरुपण का यह बयान सीधे तौर पर उन राजनीतिक दलों पर निशाना माना जा रहा है, जो भाषा, क्षेत्र और पहचान की राजनीति को आगे बढ़ाते रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि इस चुनाव में मुंबईकरों ने साफ संदेश दे दिया है कि उनका एजेंडा अब सिर्फ एक है 'विकास, विकास और सिर्फ विकास.'
कैसा रहा राज और उद्धव ठाकरे का प्रदर्शन

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.









