
राहुल गांधी का इंदौर दौरा... भागीरथपुरा के पीड़ितों से करेंगे मुलाकात; प्रशासन ने नहीं दी कॉन्फ्रेंस की इजाजत
AajTak
Rahul Gandhi: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी में दूषित जल संकट अब राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है. शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी यहां अस्पतालों में भर्ती मरीजों का हाल जानेंगे और शोकाकुल परिवारों से मिलकर अपनी संवेदना व्यक्त करेंगे.
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी शनिवार को मध्य प्रदेश के इंदौर पर रहेंगे और दूषित पानी की वजह से अस्पतालों में भर्ती मरीजों से मिलेंगे. वह भागीरथपुरा भी जाएंगे और प्रभावित परिवारों से मिलकर संवेदना व्यक्त करेंगे.
MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का दावा है कि शहर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी पीने से 24 लोगों की मौत हो गई है और आठ से 10 मरीज गंभीर हालत में हैं. हालांकि, राज्य सरकार ने इस त्रासदी में मरने वालों की संख्या सात बताई है, जिसमें एक पांच महीने का बच्चा भी शामिल है.
उन्होंने आगे दावा किया कि राज्य में सप्लाई होने वाला 70 प्रतिशत पानी दूषित और पीने लायक नहीं है और प्रदूषित पानी को 'धीमा जहर' बताया जो किडनी और दूसरे अंगों को गंभीर नुकसान पहुंचा रहा है.
एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, भागीरथपुरा के निवासियों ने भी दावा किया है कि पिछले महीने इलाके में फैली उल्टी और दस्त की बीमारी से अब तक 24 लोगों की मौत हो चुकी है. सत्ताधारी बीजेपी पर निशाना साधते हुए पटवारी ने आरोप लगाया, "इंदौर में दूषित पानी पीने से कई मौतों के बावजूद राज्य के मंत्री बड़े-बड़े कार्यक्रमों में व्यस्त हैं और हमें गालियां दे रहे हैं, पूछ रहे हैं कि हम इस घटना के बारे में सवाल क्यों उठा रहे हैं?"
पटवारी ने बताया कि कांग्रेस गांधी की मौजूदगी में दूषित पीने के पानी की समस्या के समाधान पर चर्चा करने के लिए एक कॉन्फ्रेंस आयोजित करना चाहती थी, जिसमें राज्य भर के बुद्धिजीवी, पर्यावरणविद और नगर निगम पार्षद शामिल होते, लेकिन प्रशासन ने इसकी इजाज़त नहीं दी. अब हम यह कॉन्फ्रेंस बाद में आयोजित करेंगे."
राज्य सरकार ने मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर बेंच के सामने एक स्टेटस रिपोर्ट पेश की, जिसमें कहा गया कि इस बीमारी से सात लोगों की मौत हुई है, जिसमें एक पांच महीने का बच्चा भी शामिल है.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.









