
बीजेपी अध्यक्ष चुनाव में ऐतिहासिक बदलाव, पहली बार आडवाणी और जोशी मतदाता सूची से बाहर
AajTak
बीजेपी अध्यक्ष चुनाव में पहली बार लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी मतदाता सूची में शामिल नहीं होंगे. दिल्ली प्रदेश संगठन के चुनाव न होने से वे निर्वाचन मंडल का हिस्सा नहीं बन पाए. पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया है, जिसमें 5708 निर्वाचक शामिल हैं.
भारतीय जनता पार्टी के इतिहास में पहली बार ऐसा होने जा रहा है, जब पार्टी अध्यक्ष के चुनाव में वरिष्ठ नेता और संस्थापक सदस्यों में शामिल लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी का नाम मतदाता सूची में नहीं होगा. बीजेपी ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया है, जिसके तहत देश भर से कुल 5708 निर्वाचक इस प्रक्रिया में शामिल होंगे. आवश्यकता पड़ने पर 20 जनवरी को मतदान कराया जाएगा.
बीजेपी की परंपरा रही है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव आम राय से होता है. इसी परंपरा के तहत इस बार भी चुनाव औपचारिक माना जा रहा है और नितिन नबीन का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जाना लगभग तय समझा जा रहा है. हालांकि इस चुनाव से जुड़ा एक तथ्य राजनीतिक और संगठनात्मक दृष्टि से खास माना जा रहा है. पार्टी की स्थापना वर्ष 1980 के बाद से यह पहली बार है, जब लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन मंडल का हिस्सा नहीं हैं.
राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव का कार्यक्रम घोषित, 5708 मतदाता करेंगे फैसला
बीजेपी संविधान के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव से पहले संगठनात्मक चुनावों की एक तय प्रक्रिया होती है. सबसे पहले बूथ स्तर पर अध्यक्ष चुने जाते हैं, इसके बाद मंडल, जिला और फिर प्रदेश स्तर पर संगठन चुनाव होते हैं. इन सभी चरणों के पूरा होने के बाद ही राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए निर्वाचन मंडल का गठन किया जाता है. इस निर्वाचन मंडल में राष्ट्रीय परिषद और प्रदेश परिषदों के सदस्य शामिल होते हैं.
वर्तमान में बीजेपी के संगठन पर्व के तहत देशभर की प्रदेश इकाइयों में संगठन चुनाव चल रहे हैं. पार्टी संविधान के मुताबिक, कम से कम पचास प्रतिशत राज्यों में संगठन चुनाव पूरे होने के बाद ही राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव कराया जा सकता है. यह शर्त पूरी हो चुकी है, हालांकि अब भी कुछ राज्यों में संगठन चुनाव शेष हैं. इनमें कर्नाटक, हरियाणा, त्रिपुरा और दिल्ली शामिल हैं.
बीजेपी की परंपरा के अनुसार आमराय से होगा अध्यक्ष का चयन

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.









